
अनूप पासवान/कोरबा. कोरबी चौकी अंतर्गत नवापारी पंडरीपानी निवासी रुपसिंह उर्रे की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. मृतक को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं उसका ही पुत्र निकला. जिसने पिता की हत्या इस कारण कर दी थी, क्योंकि वो अक्सर घर पर शराब के नशे में किसी न किसी बात को लेकर विवाद और गाली गलौच किया करते थे.
फावड़ा और सब्बल पुलिस ने किया बरामद
घटना वाले दिन रुपसिंह ने ऐसा ही कुछ किया जिससे पुत्र संतराम आक्रोशित हो उठा और घर पर रखे फावड़े से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. साक्ष्य छिपाने की मंशा से पिता के शव को गांव के पुलिया के पास छोड़ दिया. साथ ही वारदात में उपयोग किए हुए हथियार व खून से सने कपड़ों को ठिकाने लगा दिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल लिया. जिसकी निशानदेही पर फावड़ा, सब्ब्ल सहित खून से सने कपड़ों को बरामद कर लिया गया.
नाले से शव को किया गया बरामद
कोरबी चौकी प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रूप सिंह की लाश गांव के पास नाले में थी. जांच कार्रवाई करते हुए मृतक के पुत्र से पूछताछ की गई. जिस पर वो गोल-मोल जवाब देने लगा. जब कड़ाई से पुलिस ने पूछताछ किया तो उसने हत्या करना कबूल किया.
.
Tags: Chhattisgarh news, Korba news
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 19:24 IST






