UP: मैगी लाने गई 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, रेप न कर सके तो मार डाला, खोजी कुत्ते ने 15 और 17 साल के आरोपी को पकड़ा


महाराजगंज. यूपी में दो नाबालिग लड़कों ने दरिंदगी की हदें पार कर दी. 6 वर्षीय नाबालिग के साथ दो दरिंदों जो कि दोस्त हैं द्वारा दुष्कर्म का असफल प्रयास किया गया. नाबालिग के द्वारा शोर मचाने के बाद दोनों आरोपियों द्वारा न केवल नाबालिग बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई बल्कि शव को तेजाब से जलाने की पूरी कोशिश की गई.

हत्या की ये घटना महाराजगंज की है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस ने नाबालिग हत्याकांड का खुलासा करते हुए जो बात मीडिया के सामने लाई उससे लोगों के होश उड़ गए. महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची मैगी खरीदने गई थी. मैगी खरीद कर जैसे ही नाबालिग 6 वर्षीय मासूम अपने घर जा रही थी इसी दौरान पहले से घात लगाए बगल के दो शातिर दरिंदों ने बच्ची को उठा लिया और सुनसान घर में ले गए और दोनों ने एक साथ नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म/अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास किया.

बच्ची द्वारा शोर मचाने के बाद दोनों वहशी दरिंदों में एक ने मासूम की गला दबा दी तो दूसरे ने उसके सिर को दीवार स लड़ा दिया. इस घटना में मासूम की मौत हो गयी. एसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि मंगलवार को सुबह से ही गायब नाबालिग का शव सुबह गली में मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी. घटना की जांच के दौरान डॉग स्क्वायड की टीम जांच के लिए पहुंची यो टीम में शामिल कुत्ता बार-बार एक ही घर में जा रहा था, पुलिस ने जब उस घर के एक लड़के को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो सबके होश उड़ गए.

पकड़े गए दोनो नाबालिग बच्चों में एक 15 साल का तो दूसरा 17 साल का है. 17 बर्षीय बच्चे ने इस घटना को अंजाम देने से पहले दो कंडोम खरीदा था और बच्ची को पहले से घात लगाकर उठा लिया. इसके बाद दोनों उसे एक सुनसान घर मे ले गए, जहां दोनो ने मासूम के साथ एक साथ दरनिन्दगी कि कोशिश की लेकिन शोर मचाने पर दोनों ने नाबालिग की हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों ने तेजाब की शीशी लेकर उसके चेहरे को जलाने की कोशिश की, ताकि शव को पहचान न हो सके.

Tags: Crime News, Maharajganj News, Murder, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More