किस्मत से बनीं एक्ट्रेस, पहले को-स्टार संग ही कर ली थी सगाई, अमिताभ बच्चन के साथ भी कर चुकी हैं काम, पहचाना?

नई दिल्ली. बॉलीवुड ही नहीं साउथ सिनेमा में भी कई ऐसी एक्ट्रेसेज रही हैं जिन्होंने कम समय में ही अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही साउथ एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. वायरल हो रही इस फोटो में एक गोल-मटोल सी बच्ची नजर आ रही है. इस तस्वीर को देख एक्ट्रेस को पहचान पाना काफी मुश्किल है क्योंकि गोल- मटोल ये बच्ची अब काफी फिट हो चुकी है. तो चलिए देखते हैं आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाते हैं या नहीं? 

अगर नहीं पहचान पा रहे तो कोई बात नहीं, आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं, कुछ हिंट्स दे देते हैं. फोटो में लाल रंग का टी- शर्ट पहने दिख रही ये बच्ची असल में कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं. उन्होंने किस्मत से इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी डेब्यू फिल्म से ही ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया. फैंस इस एक्ट्रेस के अभिनय ही नहीं बल्कि खूबसूरती के भी मुरीद हैं.

मिला ‘नेशनल क्रश’ का दर्जा –
अगर आप अब भी नहीं समझे तो बता दें कि तस्वीर में दिख रही ये बच्ची कोई और नहीं, बल्कि ‘श्रीवल्ली’ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हैं. आज लाखों लोग रश्मिका की खूबसूरती और अभिनय के कायल हैं जिस वजह से सोशल मीडिया ने रश्मिका मंदाना को ‘नेशनल क्रश’ का नाम भी दे डाला था. एक्ट्रेस ने साल 2016 में फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था.

Rashmika mandanna age, rashmika mandanna debut film, rashmika mandanna films, rashmika mandanna childhood photo, rashmika mandanna boyfriend, rashmika mandanna manager, rashmika mandanna latest news, rashmika mandanna birthday, rashmika mandanna ex boyfriend, rashmika mandanna broken engagement, who was rashmika mandanna ex- fiance rakshit shetty, rashmika mandanna net worth, rashmika mandanna upcoming films, ranbir kapoor age, ranbir kapoor daughter, ranbir kapoor wife, ranbir kapoor upcoming films, ranbir kapoor net worth

टूट गई थी सगाई-
‘किरिक पार्टी’ में रश्मिका के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी. साथ ही इस फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस अपने को- स्टार रक्षित शेट्टी को दिल दे बैठी थीं. कुछ समय की जान- पहचान के बाद ही कपल ने सगाई कर ली थी. लेकिन दोनों का ये रिश्ते मुकम्मल न हो सका और कुछ समय बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए.

अब तीसरी बॉलीवुड फिल्म का है इंतजार-
अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो रश्मिका ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाने के बाद  पिछले साल बॉलीवुड का रुख किया. वह अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता संग फिल्म ‘गुडबाय’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘मिशन मजनू’ में नजर आई थीं. अब इस साल 11 अगस्त को रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज होने जा रही है.

Tags: Entertainment Special, Ranbir kapoor, Rashmika Mandana

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More