पीएम मोदी के वाइट हाउस डिनर में शामिल स्टफ्ड मशरूम से बनी स्पेशल रेसिपी, जानें इसे बनाने का तरीका


हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्पेशल डिनर.
व्हाइट हाउस डिनर मेन्यू में स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम शामिल.

स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम रेसिपी (Stuffed Portobello Mushrooms Recipe): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएस दौरे के दौरान पीएम के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से किया गया डिनर का आयोजन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र है. पीएम मोदी के लिए डिनर का खास मेन्यू तक किया गया, जिसमें स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम को रखा गया है. इसके साथ ही मेन्यू में लेमन योगर्ट सॉस, मैरिनेटड मिलेट, क्रिस्प्ड मिलेट केक, ग्रिल्ड कॉर्न कर्नेल सैलेड, कॉम्प्रेस्ड वाटरमेलन, टैंगी एवाकाडो सॉस जैसे व्यंजनों को भी शामिल किया गया है.
पीएम नरेंद्र मोदी के शाकाहारी होने की वजह से स्पेशल मेन्यू तैयार किया गया. इसमें खास तौर पर स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम को शामिल किया गया है. इस खास डिश का आप भी स्वाद चखना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी को एक बार ट्राई कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी को व्हाइट हाउस में परोसी जाएंगी बाजरा, मक्का और केसर से बनी डिशेज, यहां देखें शाही डिनर का मेन्यू

स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम बनाने के लिए सामग्री
पोर्टोबेलो मशरूम – 8
वर्जिन ऑलिव ऑयल – 2 टेबलस्पून
ब्लॉक क्रीम चीज़ – 1
फ्रोजन पालक – जरुरत के मुताबिक
मोरेजेला चीज – 1 कप
बेकन स्ट्रिप्स (पकी और कटी) – 6
चेरी टमाटर – 1/2 कप
लौंग – 2
लहसुन – 2 कलियां
ड्राइड ऑरेगानो – 1 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1 चुटकी
परमेसन कद्दूकस – 1/4 कप
पिघला मक्खन – 4 टेबलस्पून
कुकिंग स्प्रे
नमक – जरुरत के अनुसार

स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम बनाने की विधि
स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 400 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और उसके बाद एक बड़ी बेकिंग शीट को लेकर उस पर कुकिंग स्प्रे डालें. अब कटी हुई मशरूम को शीट पर रखें और उसके बाद तवे पर नीचे की ओर रखकर ऑयल लगाएं. इसके बाद मशरूम को 10 मिनट तक कुक करें जब तक कि ये सॉफ्ट होना शुरू न कर दें.

अब एक बड़ी बाउल में क्रीम चीज़, पालक, मोरेजेला, बेकन, टमाटर, लहसुन और ओरेगानो डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च फ्लेक्स और थोड़ा सा नमक डालकर दें. अब एक अन्य बाउल लें और उसमें पिघला मक्खन, परमेसन और पेन्को डालकर मिक्स करें. इसके बाद मशरूम कैप्स को क्रीम चीज मिश्रण से स्टफ करें और टॉप को पैनको मिश्रण से कोट करें.

इसे भी पढ़ें: दानेदार सूजी का हलवा मुंह में घोल देगा मिठास, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा, बेहद आसानी से होता है तैयार

अब मशरूम को कम से कम 15 मिनट तक बेक करें जिससे अच्छी तरह से चीज पिघल जाए और ऊपरी हिस्सा सुनहरा हो जाए. इसके बाद पार्सले से गार्निश करें. टेस्टी स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम की रेसिपी बनकर तैयार है.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle, Pm narendra modi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More