हेमा मालिनी नहीं पहुंची, बुआ ईशा देओल ने भतीजे को दी शादी की बधाई, कहा ‘करण और दृशा आप…’

मुंबई. Bua Esha Deol wishes newly wed Karan Deol & Drisha Acharya: सनी देओल (Sunny Deol) के परिवार में हाल ही नई बहू दृशा आचार्य (Drisha Acharya) शामिल हुई हैं. धर्मेंद्र (Dharmendra) के पोते करण देओल की बीती 18 जून को दृशा से शादी हुई थी. शादी को लेकर मनोरंजन जगत में खूब हलचल रही और शादी से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इस बीच शादी से पहले तक यह खबर थी कि इस बार हेमा मालिनी (Hema Malini) और सनी के परिवार के बीच चल रहीं दूरियां भी मिट जाएंगी और हेमा परिवार सहित शादी में शिरकत करेंगी. हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और एक बार फिर बॉलीवुड गलियारों में गॉसिप होने लगी. इस बीच अब हेमा की बड़ी बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सबकी बोलती बंद कर दी है.

धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर के बाद फिल्मी दुनिया में रहते हुए हेमा मालिनी से शादी कर ली थी. लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया और आपसी समझ से हेमा और प्रकाश अपने-अपने परिवार में खुश रहीं. सनी और बॉबी देओल की अपनी स्टेप सिस्टर्स ईशा और आहना देओल से हमेशा दूरियां ही रहीं. दोनों परिवार के सदस्य कभी साथ नहीं दिखे हालांकि कभी दोनों परिवारों ने एक दूसरे के लिए कोई कमेंट नहीं किया.

बुआ ईशा ने ​दी ढेरों शुभकामनाएं
हेमा का परिवार जब करण देओल की शादी में नहीं पहुंचा तो एक बार फिर बहुत-सी बातें होने लगी थीं. लेकिन अब करण की रिश्ते में बुआ लगने वाली ईशा ने नवविवाहित जोड़े को ढ़ेर सार प्यार भेजा है. ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण और दृशा के लिए एक खास मैसेज लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा है, ‘करण और दृशा को बधाई, आप दोनों को जिंदगी भर का साथ और ढ़ेर सारी खुशियां मिले, बहुत सारा प्यार.’ बुआ ईशा की तरफ से की गई यह पहल अब सोशल मीडिया पर सुर्खिया बन गई है.

karan deol, esha deol, esha deol wished karan deol, esha deol blesses karan and drisha, hema malini, deol family, bollywood latest news, karan deol latest news, sunny deol and esha deol, karan deol marriage

(instagram/esha deol)

ईशा देओल ने बीते दिनों फादर्स डे पर पिता धर्मेंद्र के साथ एक खास फोटो शेयर किया था. वहीं, कुछ दिनों पहले हेमा ने भी मैरिज एनिवर्सरी पर धर्मेंद्र के साथ अपनी पुरानी फोटोज साझा की थीं.

Tags: Dharmendra, Esha deol, Hema malini, Karan Deol, Sunny deol

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More