देवर बना हैवान: भाभी पर डोली नीयत, अकेले देखकर तोड़ी मर्यादा, सास-ससुर और पति ने मोड़ा मुंह

हाइलाइट्स

तारानगर इलाके की है घटना
17 जून को देवर ने दिया वारदात को अंजाम
पीड़िता को पहले सास-ससुर और फिर पति ने पीटा

चूरू. राजस्थान के चूरू (Churu District Crime) जिले में रिश्तों की मर्यादा लगातार तार-तार होती जा रही है. यहां आए दिन रिश्तों का कत्ल करने वाली वारदातें सामने आ रही है. अब फिर एक महिला अपने ही देवर की हैवानियत का शिकार हो गई.  देवर ने भाभी को अकेला देखकर उससे रेप (Devar raped Bhabhi) किया. वारदात के बाद जब पीड़िता ने सास और ससुर को इसकी शिकायत की तो उन्होंने उसे ही झूठा बताते हुए पीट डाला. बाद में कुछ ऐसे ही हालत पति को जानकारी देने पर बने. पति ने भी अपने भाई को पाक साफ बताते हुए पत्नी को पीट डाला.

दिल को दहला देने वाली यह वारदात चूरू जिले के तारानगर थाना इलाके में सामने आई है. सीकर जिले के रामगढ़ थाना इलाके की एक महिला का ससुराल चूरू जिले के तारानगर थाना इलाके में है. पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी चूरू जिले की तारानगर तहसील के एक गांव में 12 साल पहले हुई थी. उसका पति शराबी किस्म का व्यक्ति है. वह मुंबई रहता है. उसका देवर उस पर बुरी नजर रखता है और उससे गलत हरकतें करता रहता है.

डीजे वाले बाबू पर आया गांव की 23 साल की लड़की का दिल, लव मैरिज की तो भड़के परिजन, दी जान से…

17 जून की रात को हुई वारदात
पीड़िता का आरोप है कि 17 जून की रात को बारिश हो रही थी और वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी. उसी दौरान आधी रात के बाद देवर उसके कमरे में आ गया. उसने उसके साथ गंदी हरकतें शुरू कर दी. पीड़ता ने जब इसका विरोध किया तो वह भड़क उठा और उससे रेप किया. पीड़िता के मुताबिक रात को बारिश की वजह से वह किसी को पता नहीं पाई. अगले दिन उसने सारी बात अपने सास-ससुर को बताई. लेकिन उन्होंने उसकी बात का विश्वास नहीं किया और उल्टे उसी से मारपीट कर डाली.

पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर
उसके बाद जब पति मुंबई से आया तो पीड़िता ने उसे भी वारदात की जानकारी दी. लेकिन पति भी उसकी बात सुनकर बिफर गया. उसने भी भाई को पाक साफ बताते हुए उसके साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर डाली. उसके बाद वह अपने पीहर आ गई. वहां वह अपनी मां के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने तारानगर पुलिस थाने गई. लेकिन पुलिस ने उनको वहां से भगा दिया. इस पर वह मां के साथ भालेरी पुलिस थाने गई लेकिन वहां भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. थकहार कर पीड़िता अब मुकदमा दर्ज करवाने के लिए एसपी दफ्तर पहुंची. यहां उसने एसपी राजेश कुमार को इस संबंध में परिवाद दिया है.

Tags: Churu news, Crime News, Rajasthan news, Rape Case

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More