
रवि पायक/ भीलवाड़ा. पिछले दिनों अरब सागर से उठे चक्रवात तूफान बिपरजॉय ने भीलवाड़ा सिटी समेत जिले को तरबतर किया. पांच दिन में तूफान के जिले मे बारिश की औसत देखा जाए तो 14 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. अभी न मानसून और ना प्री-मानसून ने दस्तक दी है. बिना मानसून के ही जिले में इतनी बारिश हो गई है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बरसात से जिले के चार बांधों में पानी की आवक हुई है.
तीन दिन में खाली पड़े रायपुर क्षेत्र के लड़की बांध में सर्वाधिक पौने दस फीट पानी आ चुका है जबकि इस बांध की भराव क्षमता बारह फीट है यह बांध भरता है तो पानी छलक कर मेजा बांध में आने लगता है. वहीं दूसरी तरफ झाड़ोल बांध में तीन फीट, फतहसागर तालाब सालेरा में साढ़े चार फीट पानी की आवक हुई हैं. भीलवाड़ा जिले में बुवाई लायक पानी खेतों में आ चुका है. इससे किसानों को भी फायदा होगा उन्हें अपनी खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा.
राजसमंद क्षेत्र में बारिश होने के कारण तीनों बांधों में पानी की आवक हुई हैं. इसके अलावा जिले के सरेरी बांध में भी 2 फीट पानी आया है जिले में अन्य बांधों में अभी पानी की आवक नहीं हुई है जिले में अब तक जिले की औसत 616 एमएम बारिश की इन तीन दिनों में 14 प्रतिशत बारिश हो गई हैं. तीन दिन में औसत 87 एमएम बारिश हुई है.
वहीं दूसरी तरफ तूफान के जिले से विदाई लेते ही गर्मी ने फिर रंग दिखाना शुरू कर दिया हैं. शहर में बुधवार सुबह से सूर्यदेव ने रौद्र रूप दिखाया हैं पारा फिर चढ़ने लगा है. ऐसे में शहर में अधिकतम तापमान 35.8 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. ऐसे में बिपरजॉय के असर के कारण सबसे ज्यादा बारिश बनेड़ा क्षेत्र में हुई, जहां अब तक 172 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो करीब सात इंच है. तूफान का सबसे कम असर बिजौलियां में दिखा गया हैं यहां महज अब तक 25 मिमी ही बरसात रिकॉर्ड की गई है.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 17:22 IST






