
हाइलाइट्स
17 आवंटियों से बकाया वसूलना था
तीन आवंटी चले गए कोर्ट
नोएडा. नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बार बार नोटिस देने के बाद भी बकाया नहीं जमा करने पर सेक्टर-135 में 14 डुप्लेक्स फ्लैटों का आवंटन निरस्त कर दिया है. बकाया नहीं जमा करने पर प्राधिकरण की ओर से यह कार्रवाई की गई है. आवंटियों पर कुल 32 करोड़ रुपये का बकाया था.
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार कुल 17 आवंटियों से बकाया वसूलना है, लेकिन इनमें से तीन आवंटी कोर्ट चले गए. लिहाजा इन तीनों को छोड़कर बाकी के 14 आवंटियों का आवंटन निरस्त कर दिया गया. इनके फ्लैटों का आवंटन 2011 से 2016 के बीच किया गया था. इन फ्लैटों का साइज 180 वर्गमीटर है. इनका बेस प्राइज 1.79 करोड़ रुपये रखा गया है. इससे पहले प्राधिकरण की ओर से हाल ही में चार डुप्लेक्स फ्लैटों की नीलामी की गई है. इसमें बेस प्राइज से ज्यादा बोली लगाकर लोगों ने फ्लैट खरीदे.
गौरतलब है कि फ्लैटों के आवंटन के क्रम में एक तय राशि जमा कराई जाती है. इसके बाद किस्तो में पैसे जमा करने होते हैं. जिन आवंटियों का आवंटन निरस्त हुआ. उन्होंने किस्त जमा नहीं किए. प्राधिकरण अब यह तय करेगा कि आवंटियों की जमा राशि जब्त होगी या वापस करना है.
.
Tags: Noida Authority, Noida news, Own flat
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 15:43 IST






