किसान का करिश्मा, तरबूज और खरबूजा मिलाकर बना दिया ‘नया फल’! एक से मिलेंगे दोनों के मजे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गर्मी के मौसम में तरबूज और खरबूजा खाने का तो हर कोई शौकीन होता है. इन दोनों फलों की मिठाई और इनके फायदे इतने हैं कि लोग इन्हें अपने खाने का हिस्सा जरूर बनाते हैं. अक्सर पैदावार बढ़ाने के लिए किसान कोई न कोई जुगाड़ लगाते हैं जिससे उनकी बिक्री ज्यादा हो जाए. इस चक्कर में कुछ लोग तो दवाओं का इस्तेमाल उनका साइज या संख्या बढ़ाने में भी करते हैं. पर चीन के एक किसान (Chinese farmer hybrid fruit) ने इन फलों पर ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे. किसान ने इन दोनों फलों (Farmer grow watermelon muskmelon together) को मिला दिया है, जिसे देखने से ऐसा लग रहा है जैसे वो कोई नया फल हो!

आप सोचेंगे कि फलों को मिलाने का क्या अर्थ, क्या फ्रूट चाट की तरह उसने दोनों को एक साथ काटकर बेचना शुरू किया है? जी नहीं, किसान ने एक नई हाइब्रिड फसल बनाई है जो तरबूज और खरबूजे (watermelon muskmelon hybrid fruit) से मिलकर बनी है. ये नया फल ऊपर से तरबूज और नीचे से खरबूजे जैसा है. ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार चीन के अनहुई प्रांत के फुयांग में रहने वाला 40 साल का एक किसान इन दिनों चर्चा में है. चीनी मीडिया में उसे मिस्टर ए के नाम से पहचान मिल रही है.

तरबूज और खरबूजा उगा एक साथ
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर किसान द्वारा पैदा किए गए हाइब्रिड तरबूज की कुछ फोटोज जब वायरल हुईं, तो हर कोई दंग रह गया. शख्स ने बताया कि उसने कई बार खरबूजे के बीजों को तरबूज के बीजों में ट्रांसप्लांट करने की कोशिश की, पर वो असफल रहा. पर अब जाकर उसकी मेहनत रंग लाई है और उसने ऐसे फल को उगा लिया है जो तरबूज और खरबूजा दोनों ही है. इसे देखने से ऐसा लग रहा है जैसे खरबूजे के ऊपर तरबूजा उग रहा है.

एक फल से मिलेगा दो फलों का स्वाद
उसने कहा कि इस फल से लोगों को दोनों फलों का स्वाद मिलेगा. सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें फल काफी छोटा है, अभी उसे बड़ा होने में और वक्त लगेगा. पर लोग इस चमत्कार से हैरान हैं. किसान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैदान में जो फसल लगी है, उसमें से कुछ ही ऐसे फल हैं, जो आधे तरबूज और आधे खरबूज हैं. ज्यादातर 10 फीसदी तरबूज और 90 फीसदी खरबूज हैं. उसने कहा कि इस फसल को उगाने के लिए अभी ज्यादा रिसर्च और पर्फेक्शन की जरूरत है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें