हमेशा रहना चाहते हैं निरोग डाइट में रोज शामिल करें इस तरह के हेल्दी फूड, कौन चीज कितना खाना चाहिए, यह भी जानिए

हाइलाइट्स

संतुलित डाइट के लिए रोजाना अपने भोजन में फलीदार हरी सब्जियां, बींस, दाल का इस्तेमाल करना चाहिए.
एनएचएस के मुताबिक ज्यादा तली भुनी चीजें और ज्यादा मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

Balanced diet for healthy life: पहले के जमाने में लोग नेचुरल डाइट का सेवन करते थे, इसलिए बमुश्किल ही खाने के कारण बीमार होते थे. आज आधुनिक लाइफस्टाइल में कोई भी बना बनाया भोजन हेल्दी नहीं है. इसी का नतीजा है कि आज गलत खान-पान के कारण लोग कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. दिन भर हम जंक फूड, सैचुरेटेड फूड जैसी चीजें खाते रहते हैं जो शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है.पिज्जा, बर्गर, सॉफ्ट ड्रिंक के चक्कर में हम अपने शरीर के साथ खिलवाड़ करते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर हम चाहते हैं कि हमेशा निरोग रहे तो इसके लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है. हेल्दी डाइट में हर रोज कई तरह के फूड का समावेश करना चाहिए. इसके लिए कुदरत ने हमें जो चीजें दी है हम उसी से अपना भोजन बनाएं और उसे ही खाएं. ब्रिटिश हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट एनएचएस ने हेल्दी और बैलेंस डाइट की एक सूची तैयार की जिसे हर रोज खाने की सलाह दी है.

क्या है बैलेंस डाइट
एनएचस के मुताबिक हेल्दी भोजन के लिए आप अपनी थाली को रोजाना 5 पोर्शन में बांट लें. 5 पोर्शन के हिसाब से इसमें कई तरह के फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए. इसमें फाइबर, प्रोटीन और स्टार्च होना चाहिए. आलू, ब्रेड, चावल और अन्य अनाज का समावेश संतुलित होना चाहिए. रोज डेयरी प्रोडक्ट या इसके विकल्प को आजमाना चाहिए. संतुलित डाइट के लिए रोजाना अपने भोजन में फलीदार हरी सब्जियां, बींस, दाल, मछली, अंडा और प्रोटीन के अन्य स्रोतों का इस्तेमाल करना चाहिए. चूंकि प्रोटीन की जरूरत शरीर में सबसे ज्यादा होती है इसलिए आपके भोजन में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होना चाहिए.

5 पोर्शन में इतनी मात्रा
5 पोर्शन में 80 ग्राम ताजा फ्रूट और हरी सब्जियां, 30 ग्राम ड्राई फ्रूट, 150 एमएल फ्रूट जूस या स्मूदी, अन्नानास का एक टुकड़ा, एक केला, एक आड़ू होना चाहिए. सुबह उठने के बाद 1 पोर्शन यानी एक चम्मच किशमिश ले सकते हैं. अगर आप चाहें तो नाश्ते में बाद केला की जगह सलाद ले सकते हैं. डिनर में आप छाछ, फ्रेश फ्रूट और डिजर्ट ले सकते हैं. हर रोज 6 से 8 गिलास पानी का सेवन जरूरी है.

क्या नहीं खाना चाहिए
एनएचएस के मुताबिक ज्यादा तली भुनी चीजें और ज्यादा मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसमें फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है. इसके साथ ही प्रोसेस्ड मीट, सैचुरेटेड फैट, ज्यादा चीनी वाले आइटम, ज्यादा नमकीन वाले आइटम, चिप्स, नमकीन, पिज्जा-बर्गर आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-सिर्फ इतने मिनट की वॉकिंग करें, हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम हो जाएगा कम, समय से पहले मौत का टलेगा खतरा

इसे भी पढ़ें-क्या रनिंग करने से हिप और घुटनों में हो जाता है ऑस्टियोआर्थराइटिस? क्यों न्यू रनर को किया जाता है मना, जानें एक्सपर्ट की राय

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More