पपीता खाने से पहले जान लें यह बात, वरना पहुंच जाएंगे हॉस्पिटल, भूलकर भी न करें गलती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पपीता का सेवन लूज मोशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को नहीं करना चाहिए.
डायबिटीज के मरीज पपीता खा सकते हैं, लेकिन उसकी मात्रा कम होनी चाहिए.

Papaya Side Effects in Pregnancy: पपीता को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. यह फल स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है. पपीता में उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई होते हैं. पपीता में फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है. यही कारण है कि लोगों को स्वस्थ रहने के लिए पपीता खाने की सलाह दी जाती है. हालांकि कुछ बीमारियों से जूझ रहे लोगों को पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करना उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. गर्भवती महिलाओं को इससे दूरी बरतनी चाहिए. आखिर पपीता से गर्भवती महिलाओं को क्या खतरा हो सकता है. पपीता किन लोगों की सेहत को बिगाड़ सकता है और इसकी क्या वजह है. सभी सवालों के जवाब डाइटिशियन से जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा की फाउंडर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा कहती हैं कि अधिकतर लोगों के लिए पपीता खाना अच्छा माना जाता है, लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पपीता नुकसानदायक होता है. पपीता में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के शरीर में पहुंचकर मिसकैरेज और अबॉर्शन का खतरा बढ़ा सकते हैं. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने की सलाह नहीं दी जाती है. उनके शरीर पर पपीता के कई साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा लूज मोशन, डायरिया और पेट के इंफेक्शन से जूझ रहे लोगों को भी पपीता नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से उनकी समस्या ट्रिगर हो सकती है और हॉस्पिटल जाने की कंडीशन पैदा हो सकती है. आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो पपीता खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूरी लेनी चाहिए.

डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के मुताबिक पपीता का सेवन डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं, लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए.जिनका ब्लड शुगर अनकंट्रोल रहता है, उन्हें भी सावधानी के साथ कम मात्रा में पपीता खाना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. पपीता का सेवन कुछ लोगों के लिए बेहद फायदेमंद भी हो सकता है. कब्ज यानी कॉन्स्टिपेशन से परेशान लोगों के लिए पपीता खाना अच्छा होता है. पपीता में मौजूद पोषक तत्व पेट को साफ करने में मदद करते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं. जो लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, उन लोगों के लिए कच्चा पपीता बहुत फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें- बॉडी बिल्डर जैसा बनाना है शरीर, 5 शाकाहारी फूड्स का करें सेवन, प्रोटीन की मिलेगी परफेक्ट डोज

मसूड़ों से खून निकलना किस बीमारी का संकेत? कैसे पाएं इस मुसीबत से छुटकारा, डेंटिस्ट ने बताया सही तरीका

Tags: Health, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें