
हाइलाइट्स
मंडावली इलाके में स्थित शनि मंदिर के चारों तरफ बनी स्टील की रेलिंग तोड़ने का जोरदार विरोध
बीजेपी और स्थानीय लोगों ने मंदिर की रेलिंग तोड़ने पहुंचे अधिकारी और दिल्ली पुलिस को रोका
दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित शनि मंदिर के चारों तरफ बनी स्टील की रेलिंग तोड़ने पहुंचे अधिकारी और दिल्ली पुलिस को बीजेपी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रोक दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की है. मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं. तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है.
पूर्वी दिल्ली के मंडवाली के अल्लाह कॉलोनी के पास बने शनि मंदिर की रेलिंग तोड़ने पहुंचे एमसीडी और दिल्ली पुलिस को बीजेपी के निगम पार्षदों ने रोक दिया. इसके बाद मंदिर के अंदर महिलाओं ने बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. बीजेपी निगम पार्षद रवि नेगी का कहना है कि यह मंदिर काफ़ी प्राचीन है और इसके स्टील की रेलिंग को नहीं तोड़ना चाहिए. साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और जय श्री राम के नारे के साथ विरोध किया जा रहा है.
उधर, हंगामा देख पूरे सड़क को बंद करा दिया गया है और मौके पर भारी बल पुलिस को तैनात कर दिया गया है. साफ है जिस तरह से दिल्ली सरकार और बीजेपी की मंदिर और मस्जिद कि लड़ाई चल रही है उससे कहीं ना कहीं दिल्ली की जनता को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है.
.
Tags: Delhi news
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 11:45 IST






