10th Pass Government Jobs: 10वीं के बाद केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों में कैसे पा सकते हैं नौकरी ? ये है आसान तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


10th Pass Government Jobs, SSC MTS Notification 2023: अगर आपने 10वीं तक की पढ़ाई की है और इसके बाद केंद्र सरकार में नौकरी पाना चाहते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको यह कैसे मिलेगी, इसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, कौन सी परीक्षा देनी होगी और कितनी एज तक नौकरी पा सकते हैं. नीचे इससे जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बता दें कि 10वीं पास के लिए केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों एवं कार्यालयों में ग्रुप सी पदों पर भर्तियां की जाती हैं. जिसके माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद भरे जाते हैं. इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग, SSC की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इन पदों पर भर्ती के लिए हर साल एसएससी एमटीए परीक्षा होती है.

कौन दे सकता है परीक्षा
एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित कट ऑफ डेट तक 10वीं पास करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं. साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हांलाकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष भी होती है. साथ ही अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाती है.

परीक्षा पैटर्न
एमटीएस पदों के लिए एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होती है. इस परीक्षा में न्यूमेरिकल एंड मैथमेटिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस एवं इंग्लिश से प्रश्न पूछे जाते हैं. चारों विषययों को 2 सेक्शन में बांटा गया है. प्रत्येक सेक्शन के लिए 45 मिनट का समय दिया जाता है. परीक्षा क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है.

आने वाला है नोटिफिकेशन
एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के लिए इस साल भी नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुलाई माह के शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके अलावा भर्ती की पूरी जानकारी भी नोटिफिकेशन पर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें-
टॉप 5 मेडिकल कॉलेज: AIIMS टॉप पर, MBBS की फीस मात्र 1600, जानें अन्य की फीस
Adipurush: यूपी की इस बड़ी यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं मनोज मुंतशिर,135 रुपए थी पहली सैलरी

Tags: Government jobs, Job

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें