
मोहन ढाकले/बुरहानपुर. ज़िले के राजपुरा क्षेत्र में रहने वाला एक युवक फिल्म अभिनेता अनिल कपूर का हमशक्ल नजर आता है. इसे देख लोग सेल्फी खींच सोशल मीडिया पर तस्वीर अपलोड करते हैं. दरअसल यह युवक राजपुरा में रहने वाला दिलीप नागोरी है, जो बचपन से ही अनिल कपूर की तरह एक्टिंग करता है. दिलीप जब बाजार में निकलते हैं तो उन्हे देख लोग उनके पास आकर उनसे हाथ मिलाते हैं और उनके साथ फोटो खिंचाते हैं. दिलीप की अदाकारी फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के जैसी ही रहती है.
फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की हमशक्ल वाले दिलीप नागौरी का जन्म रामचंद्र नागोरी के यहां 1 अगस्त 1970 में हुआ. बुरहानपुर से ही उन्होंने ग्रेजुएशन पूरी किया. दिलीप नागौरी को स्कूटी से शहर में घूमने का शौक है. वह सुबह और शाम के समय मुख्य बाजार में घूमते हैं. उन्हें देखकर लोग उनके पास पहुंचकर उनसे हाथ मिलाते हैं. साइकिल पर सवारी करने वाले से लेकर चार पहिया वाहन में घूमने वाले लोग भी उनके फैन हैं.
साल में दो बार जन्मदिन
दिलीप नागोरी का साल में दो बार जन्मदिन मनाया जाता है. एक जन्मदिन उनकी जन्म की तारीख पर उनके फैन मनाते हैं, तो वहीं दूसरा जन्मदिन फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के जन्मदिन पर मनाया जाता है. 53 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की तरह फिट नजर आते हैं. 53 साल की उम्र में दिलीप नागोरी आज भी अनिल कपूर की तरह फिट नजर आते हैं. जिस तरह से फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में अनिल कपूर को गिना जाता है. उसी तरह से बुरहानपुर में भी अपनी फिटनेस को लेकर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की हमशक्ल वाले दिलीप नागौरी आज भी फिट दिखते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 10:44 IST






