
HSSC TGT Result 2023 Declared: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट (HSSC TGT Result 2023) जारी कर दिया है. HSSC TGT Result आर्ट्स, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन, उर्दू और संस्कृत के लिए प्रकाशित किया गया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट (HSSC TGT Result 2023) चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://hssc.gov.in/index_new.php पर क्लिक करके भी HSSC TGT Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अपना रिजल्ट (HSSC TGT Result 2023) देख सकते हैं. अन्य विषयों जैसे TGT हिंदी, होम साइंस, गणित, साइंस और सामाजिक अध्ययन (एसएस) का रिजल्ट (HSSC TGT Result) उचित समय पर जारी किया जाएगा.
HSSC TGT के लिए डॉडक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
HSSC TGT DV तिथि – HSSC टीचर DV 11 और 12 जुलाई 2023 को आयोजित किया जाएगा.
HSSC TGT Arts DV Date- HSSC शिक्षक डीवी 05 जुलाई 2023 को आयोजित किया जाएगा.
HSSC TGT फिजिकल एजुकेशन DV Date- HSSC शिक्षक डीवी 06 और 07 जुलाई 2023 को आयोजित किया जाएगा.
HSSC TGT संस्कृत DV Date- HSSC शिक्षक डीवी 11 और 12 जुलाई 2023 को आयोजित किया जाएगा.
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) स्थान- अग्रवाल भवन, बुढ़ानपुर रोड, सेक्टर 16, पंचकुला, हरियाणा
डीवी समय – उम्मीदवारों को सुबह 08.30 बजे रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है.
उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा को पास किए हैं, उन्हें सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स, सभी डॉक्यूमेंट्स की सत्यापित प्रतियों का एक सेट, डाउनलोड किए गए आवेदन फॉर्म की एक स्व-सत्यापित प्रति और एक भरा हुआ स्क्रूटनी फॉर्म लाना होगा. स्क्रूटनी फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड किया जाना है और डॉक्यूमेंट्स के साथ स्क्रूटनी के समय जमा करना होगा. यदि कोई उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें…
सीयूईटी यूजी आंसर की किसी भी समय हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
.
Tags: TGT teachers
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 10:02 IST






