मुंबई. Happy Birthday Thalapathy Vijay:साउथ सुपर स्टार थालापति विजय आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. विजय के बर्थडे को लेकर दो दिन पहले से ही क्रेज देखने को मिल रहा है. उनके फैंस ने टाइम्स स्क्वायर पर उनका वीडियो प्रजेंट कर, रिकॉर्ड कायम किया. वहीं, फिल्म ‘लियो’ (Leo) के निर्देशक ने बर्थडे से एक दिन पहले ‘ना रेडी’ गाने का टीजर जारी किया. अब लोकेश ने फिल्म ‘लियो’ का नया पोस्टर जारी किया है. लोकेश ने यह पोस्टर रात 12 बजे ट्विटर पर शेयर किया और अपलोड करते ही यह वायरल होने लगा.
साउथ सुपरहीरो थालापति विजय आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था. एक्टर के बर्थडे पर लोकेश ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें वे एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. पोस्टर शेयर करते हुए लोकेश ने लिखा, ‘लियो का पहला लुक, हैप्पी बर्थडे विजय अन्ना. आपके साथ एक बार फिर काम करने को लेकर उत्साहित हूं. हैव ब्लास्ट.’ लोकेश ने ये पोस्ट रात 12 बजे शेयर की थी और उसके बाद से ही विजय का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 8 घंटे में ही इस लुक को 1.7 मिलियन व्यूज मिल गए थे.
Leo poster (twitter@Dir_Lokesh)
‘लियो’ का पहला गाना भी
विजय थालापति के बर्थडे को लेकर लोकेश कनगराज ने खास प्लानिंग कर रखी है. पोस्टर के साथ ही विजय के बर्थडे पर फिल्म ‘लियो’ का पहला गाना ‘ना रेडी’ जारी होगा. इसका टीजर एक दिन पहले लोकेश साझा कर चुके हैं. गाने को विजय ने गाया है और अनिरुद्ध रविचंदर ने इसका संगीत दिया है.
बता दें कि ’लियो’ विजय के कॅरियर की 67वीं फिल्म है. इसके बाद वे ‘थालापति 68’ में नजर आएंगे, जिसकी घोषणा हो चुकी है. फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी. फिल्म में 14 साल बाद विजय और त्रिशा कृष्णन की जोड़ी नजर आएगी.
.
Tags: Birthday special, South cinema, Thalapathy Vijay
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 09:49 IST






