Job Alert: राजस्थान आयुर्वेद विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, 10 जुलाई तक करें अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कालूराम जाट/दौसा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान आयुर्वेद विभाग में लंबे समय के बाद भर्तियां निकली हैं. इसके तहत प्रदेश भर में 652 पदों पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी की भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार आयुर्वेद डिपार्टमेंट के वेबसाइट पर जाकर 10 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन फार्म अप्लाई कर सकते हैं.

अभ्यर्थियों को किसी भी यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद में ग्रैजुएट या उसके समकक्ष होना जरूरी है. भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1970 के तहत उनकी मान्यता डिग्री प्राप्त होनी चाहिए. भर्ती प्रक्रिया में 20 से 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

उम्मीदवार कैंडिडेट भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट की मुख्य वेबसाइट dsrrau.info पर विजिट कर 10 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन फार्म अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को हर महीने 82 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा.

Tags: Dausa news, Employment News, Job news, Local18, Rajasthan news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें