CUET UG 2023 Answer Key at cuet.samarth.ac.in: सीयूईटी यूजी आंसर की किसी भी समय हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड


CUET UG Answer Key 2023 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2023 (CUET UG 2023) की आंसर की (CUET UG 2023 Answer Key) किसी भी समय जारी कर सकता है. CUET UG 2023 के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की (CUET UG Answer Key 2023) पर सभी नवीनतम अपडेट के लिए CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर नज़र बनाए रखें. इस बीच CUET UG 2023 का रिजल्ट जुलाई में घोषित होने की उम्मीद है. PTI की रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा समाप्त होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर रिजल्ट (CUET UG Result 2023) जारी होने की उम्मीद है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cuet.samarth.ac.in/ पर क्लिक करके भी CUET UG Answer Key 2023 डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी आंसर की (CUET UG Answer Key 2023) देख सकते हैं. NTA द्वारा प्रोविजनल आंसर की (CUET UG Answer Key 2023) जारी होने के बाद इससे संबंधित उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की कोई अपत्तियां हो तो दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये के गैर-वापसी योग्य फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. आपत्तियां (यदि कोई हो) दर्ज कराने के लिए न्यूनतम 2 दिन का समय मिलेगा.

CUET UG Answer Key 2023 ऐसे करें डाउनलोड
CUTE UG की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करें.
होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CUET UG Answer Key 2023 लिखा हो.
एक PDF फाइल खुलेगी.
CUET UG Answer Key 2023 की चेक करें और इसे सेव करें.

Tags: Answer Keys, CUET 2023

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More