दिल्ली-NCR में सुबह हुई बार‍िश से मौसम सुहाना, अगले 6 द‍िनों तक लगातार बरसेंगे बादल, जानें IMD का अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कई इलाकों में हल्‍की से मध्‍यम तीव्रता वाली बारिश होने के आसार
सुबह के वक्‍त हुई बार‍िश के बाद से राजधानी का मौसम हुआ सुहाना
आसमान में बादल छाये रहने की उम्‍मीद, तापमान में आएगी ग‍िरावट

नई द‍िल्‍ली. द‍िल्‍ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) का मौसम सुबह से बेहद ही खुशनुमा और सुहाना बना हुआ है. सुबह के वक्‍त हुई हल्‍की बार‍िश ने लोगों को चुभती गर्मी से राहत देने का काम क‍िया है. मौसम व‍िभाग ने अगले 2 घंटे में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलग-अलग ह‍िस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम गहन बार‍िश (Rain) होने की उम्‍मीद जताई है.

भारत मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग के स्‍थानीय केंद्र के मुताब‍िक द‍िल्‍ली एनसीआर में अगले दो घंटे में हल्‍की से मध्‍यम गहन बार‍िश होने की उम्‍मीद है. बार‍िश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत म‍िलने की संभावना जताई गई है. इससे तापमान में भी ग‍िरावट दर्ज की जा सकेगी. हालांक‍ि बृहस्‍पत‍िवार सुबह के वक्‍त हुई हल्‍की बार‍िश ने मौसम में ठंडक ला दी है.

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हुई हल्की  Delhi Rainfall, Delhi weather, Imd, Rain in Delhi NCR, Weather forecastबारिश, आज भी बरसेंगे बादल, जानें अगले 5 दिन के मौसम का हाल

आईएमडी के आरडब्‍लूएफसी ने ट्वीट कर कहा है क‍ि अगले 2 घंटे के भीतर द‍िल्‍ली और एनसीआर के क्षेत्र खासकर दिल्ली (अलीपुर, डेरामंडी), एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, गुरुग्राम) असंध, सफीदों, होडल (हरियाणा) के अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश/बूंदाबांदी होगी.
वहीं, बवाना, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, रेड फोर्ट, आईटीओ, द‍िल्‍ली कैंट, इंड‍िया गेट अक्षरधाम, सफदरजंग, राजीव चौक, लोधी रोड, नेहरू स्‍टेड‍ियम, आरके पुरम, डिफेंस कालोनी, मालवीय नगर, प्रीत व‍िहार, शाहदरा, व‍िवेक व‍िहार, कश्‍मीरी गेट आद‍ि के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी.

मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक अगले 2 घंटों के दौरान एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा) पानीपत, गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा, नूंह (हरियाणा) कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा (यूपी) आद‍ि के इलाकों में भी हल्‍की से मध्‍यम तीव्रता वाली बारिश होने के आसार हैं.

” isDesktop=”true” id=”6610863″ >

आरडब्‍लूएफसी के मुताब‍िक दिल्ली के कई स्थानों (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, आजादपुर,), पीतमपुरा के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.

आईएमडी के मुताब‍िक 22 से 25 जून तक आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्‍की बार‍िश और बूंदाबांदी रहेगी. वहीं अगले दो द‍िन 26 और 27 जून को भी बार‍िश या बौछार पड़ेंगी. इससे लोगों को पूरे सप्‍ताह गर्मी से राहत म‍िलने की उम्‍मीद है. अधिकतम तापमान 27 जून तक 36 से 39 ड‍िग्री के बीच में र‍िकॉर्ड क‍िया जा सकेगा. आज बृहस्‍पतिवार को अध‍िकतम तापमान 38 ड‍िग्री और न्‍यूनतम तापमान 28 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड क‍िये जाने की संभावना है.

Tags: Delhi Rainfall, Delhi weather, Imd, Rain in Delhi NCR, Weather forecast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें