कितनी है शहजादा दाऊद की नेटवर्थ? बेटे संग टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे, तीन दिन से कोई खबर नहीं मिली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शहजादा दाऊद पाकिस्तानी-ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं.
शहजादा दाऊद समाजसेवी हैं और नैचुरल लाइफ को एक्सप्लोर करने में इंटरेस्ट रखते हैं.
शहजादा के बेटे सुलेमान ने हाल ही में अपनी स्कूलिंग खत्म की है.

नई दिल्ली. टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने निकली एक पनडुब्बी गायब हो गई है. 18 जून को ये पनडुब्बी पानी में गई थी, पानी में जाने के 1 घंटा 45 मिनट बाद ही टाइटैनिक सबमरीन का सतह पर मौजूद जहाज से संपर्क टूट गया था. तब से ही सबमरीन की तलाश जारी है. पर अब चिंता बढ़ गई है, क्योंकि सबमरीन में 24 घंटे से कम वक्त का ही ऑक्सीजन बचा है और उसमें पांच लोग सवार हैं.

ताज़ा अपडेट के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन में जुटे लोगों को टाइटैनिक के आसपास कोई आवाज़ सुनाई दी है. हालांकि, साइट पर विजिबिलिटी नहीं के बराबर है, इस वजह से सबमरीन को खोजने में दिक्कत आ रही है. इस सबमरीन में पांच लोग सवार हैं. सबमरीन को बनाने वाली कंपनी ओशीन गेट के CEO स्टॉकटॉन रश, फ्रांस के मैरिटाइम एक्सपर्ट पॉल हेनरी नार्गिओलेट, दुबई बेस्ड ब्रिटिश बिजनेसमैन हैमिश हार्डिंग, पाकिस्तानी- ब्रिटिश बिजनेसमैन शहजादा दाऊद और उनके 19 साल के बेटे सुलेमान. शहजादा दाऊद के पाकिस्तान से होने की वजह से दक्षिण एशियाई इलाके में उनकी काफी चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ेंः बेटे संग टाइटैनिक का मलबा देखने जाना पड़ा भारी, पाकिस्तान का यह अरबपति लापता, किंग चार्ल्स से भी है कनेक्शन

कौन हैं शहजादा दाऊद?
शहजादा पाकिस्तानी कंग्लोमरेट एन्ग्रो कॉर्पोरेशन के वाइसचेयरमैन हैं. ये कंपनी फर्टिलाइजर्स बनाती है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शहजादा अपनी पत्नी क्रिस्टीन और बच्चों अलीना और सुलेमान के साथ साउथ वेस्ट लंदन में रहते हैं. एक्स्पिडिशन से एक महीने पहले से उनका परिवार कनाडा में रह रहा था.

शहजादा अपने परिवार द्वारा शुरू किए गए नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन दाऊद फाउंडेशन के लिए काम करते हैं, इसके साथ ही वो कैलिफोर्निया के रिसर्च ऑर्गनाइजेशन SETI इंस्टिट्यूट के लिए भी काम करते हैं. एक स्टेटमेंट में दाऊद फैमिली ने कहा है कि उन्हें अलग-अलग तरह के नैचुरल हैबिटेट को एक्स्लोर करने का शौक है और वो यूएन और ऑक्सफर्ड यूनियन में बोल चुके हैं. वहीं सुलेमान ने हाल ही में अपने स्कूल की पढ़ाई खत्म की है. उन्हें लेकर उनके परिवार ने कहा कि वो साइंस फिक्शन का बहुत बड़ा फैन है और उसे रूबिक्स क्यूब सॉल्व करने और वॉलीबॉल खेलने में मज़ा आता है.

कितनी है शहजादा दाऊद की नेटवर्थ?
शहजादा दाऊद का परिवार पाकिस्तान के सबसे अमीर परिवारों में से एक है. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ करीब 350 मिलियन डॉलर्स बताई गई है. भारतीय रुपयों के हिसाब से उनकी नेटवर्थ करीब 2868 करोड़ रुपये से ज्यादा की है.

Tags: Business news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें