
पुरानी रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है. रामानंद सागर के एक सीरियल के जरिए ही उन्होंने देश और दुनिया भर के लोगों के बीच अपनी एक सम्मानीय पहचान बनाई है. भले ही उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया हो लेकिन पहचान उन्हें माता सीता बनकर ही मिली है. रामानंद सागर की रामायण में उन्होंने श्रीराम की पत्नि के किरदार को जिस तरह से निभाया, वैसे आज तक के इतिहास में कोई दूसरी हीरोइन नहीं निभा सकी. लोग आज भी उनका वैसा ही सम्मान करते हैं, जैसे शो के दौरान किया करते थे. कोई उन्हें मां तो किसी के लिए वो बेटी हैं और सिनेमा में वे एक कलाकार हैं. दीपिका ने रामायण में जानकारी का किरदार करने के बाद अपनी लाइफस्टाइल को भी बदला और कभी भी छोटे कपड़े नहीं पहने. यही वजह है कि लोग उन्हें आज भी तस्वीरों पर कमेंट्स में चरण स्पर्श करते हैं. चूंकि इन दिनों आदिपुरुष फिल्म विवादों में जिसे रामायण से प्रेरित बताया जा रहा है और इस बीच दीपिका भी चर्चा में हैं.
अब रामायण बननी बंद हो जानी चाहिए
आदिपुरुष विवाद के बीच दीपिका एक के बाद एक वीडियो शेयर कर लोगों का अटेंशन लेती दिख रही हैं. उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे आदिपुरुष पर बजाए कुछ बोलने के लोगों को ये सलाह देती हैं कि अब फिल्मों के माध्याम से इसे न दिखाया जाए. वीडियो में दीपिका कहती हैं, ‘मैं काफी दिनों से सोच रही थी कि मैं इस पर शांत रहूं और फिर लगा मुझे कुछ नहीं बनाना चाहिए. मैं यहां फिल्म आदिपुरुष के बारे में कुछ नहीं कहूंगी क्योंकि मैंने फिल्म नहीं देखी. लेकिन मैं फ्यूचर के बारे में बात कर रही हूं. रामायण हमारी धरोहर है और ये हम सनातनियों की धरोहर है. अब लगता है रामायण को नहीं बनाना चाहिए. क्योंकि जब भी इसे बनाया जाता है तो इस पर हर बार ही कोई न कोई बात- विवाद खड़ा होता है.’
इस पर क्लिक कर देखें दीपिका का वीडियो
स्कूल- कॉलेजों में दिया जाए रामायण का ज्ञान
आगे दीपिका कहती हैं, ‘हर थोड़े- थोड़े समय में रामायण आती है कभी टीवी सीरियल पर तो कभी सिनेमा पर लेकिन अब इसे बनाना बंद करने देना चाहिए. चूंकि रामायण एक ऐसा विषय है जो पूजनीय है..चाहे वो श्रीराम हो या सीता या हनुमान जी हों… अब बेहतर होगा कि अब रामायण को मत बनाइए.. बेहतर होगा कि अब इसे स्कूल और कॉलेजों, इंस्टीट्यूशन में पढ़ाया- लिखाना शुरू कर दें. क्योंकि ये आने वाली पीढ़ी को नई सोच दे सकती है….’
आदिपुरुष के विवाद के बीच दीपिका ने ‘सीता’ बनकर खींचा फैंस का ध्यान
आगे दीपिका कहती हैं कि ‘मैं किसी को प्वाइंटआउट नहीं कर रही हूं मेरा इरादा है कि जो हमारे देश की धरोहर है, उसका हम सबको रेस्पेक्ट करना चााहिए और रक्षा करना चाहिए.’ हाल ही में दीपिका ने पब्लिक की डिमांड पर सीता बनकर एक रील वीडियो पोस्ट किया है जो 600 करोड़ी आदिपुरुष पर भारी पड़ गया है. उनका ये वीडियो देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता. उन्होंने जिस तरह से इस किरदार को निभाया मानो वे सच- मुच ही सीता मां हों. जबकि कृति सेनन ने इसकी धज्जियां उड़ा दी हैं और वे इस किरदार में बिल्कुल भी लोगों को पसंद नहीं आ रहीं.
.
Tags: Adipurush, Ramayan, Ramayana
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 17:23 IST






