क्या आप भी ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं? होता है बल बुद्धि का विकास, घर की होगी उन्नति

हाइलाइट्स

ब्रह्म मुहूर्त में उठने से बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है.
ध्यान लगाने और आत्म विश्लेषण के लिए ब्रह्म मुहूर्त सर्वोत्तम माना गया है.

Brahma Muhurt: हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का बहुत महत्व बताया गया है. इस समय उठना बेहद शुभ माना गया है. वेद-पुराणों में ऋषि मुनियों के ब्रह्म मुहूर्त में उठने का जिक्र किया गया है. ब्रह्म मुहूर्त में उठने के कई लाभ बताए गए हैं. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान, ध्यान और पूजा करने से हमारी प्रार्थना सीधे परमात्मा तक पहुंचती है. इसके अलावा इस शुभ मुहूर्त में उठने के कई स्वास्थ्य लाभ भी बताए गए हैं. इससे सुबह सुबह ताजी हवा मिलती है जिससे सेहत को भी कई लाभ होते हैं. आइए आज हम भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं कि कब होता है ब्रह्म मुहूर्त और इस मुहूर्त में उठने के क्या फायदे हैं.

कब होता है ब्रह्म मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त दो शब्दों से मिलकर बना है. जिसमें ब्रह्म का मतलब परमात्मा और मुहूर्त अर्थात समय. यानी इसका अर्थ हुआ परमात्मा का समय. यह मुहूर्त रात के अंतिम पहर यानी जब रात खत्म होने लगतीऔर सुबह शुरू होती है तब होता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक सुबह 4 से 5:30 तक का समय ब्रह्म मुहूर्त का माना जाता है.

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे

1.घर की उन्नति: हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त में देवी-देवता और पितृ हमारे घर में आगमन करते हैं. जिसके कारण इस मुहूर्त में जगने से उनका आशीर्वाद मिलता है और घर की उन्नति होती है.

2.बल-बुद्धि की प्राप्ति: रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठने से शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है. इससे लोगों में सहनशीलता बढ़ती है. मान्यता है कि नियमित तौर पर इस मुहूर्त में उठने से बल, बुद्धि और विद्या भी प्राप्त होती है.

इसे भी पढ़ें- लाल मिर्च के 4 चमत्कारिक उपाय अपनाएं, सफलता के खुल जाएंगे द्वार, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

3.अच्छा स्वास्थ्य: जो भी व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठता है उसे अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है. इस मुहूर्त में उठने से लोग जीवन में ज्यादा सफल होते हैं.

4.ध्यान सर्वोत्तम माना जाता है: हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त में किया गया ध्यान आत्म विश्लेषण और ब्रह्म ज्ञान के लिए सर्वोत्तम है. इस समय ध्यान लगाने करने के लिए सर्वोत्तम वातावरण होता है.

इसे भी पढ़ें- तुलसी समेत इन 5 पेड़ों को बांधें कलावा, घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत

5.सकारात्मक ऊर्जा: ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले व्यक्ति को समय वातावरण में फैली सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है. जिसके कारण मन में अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More