मनोज बाजपेयी जमीन पर बैठकर बनाते थे रोटी, अनुभव सिन्हा उड़ाते थे मजे, आज जन्मदिन पर जानें मजेदार किस्से

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर अनुभव सिन्हा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अनुभव सिन्हा बॉलीवुड में 4 दशक से काम कर रहे हैं और कई शानदार फिल्में डायरेक्ट कर रहे हैं. आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म आर्टिकल-15 फिल्म को काफी पसंद किया गया था. साथ ही शाहरुख खान स्टारर फिल्म रॉवन फिल्म भी अनुभव सिन्हा ने ही डायरेक्ट की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

अनुभव सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत थियेटर्स से की थी. अनुभव सिन्हा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी के भी अच्छे दोस्त हैं. कॉलेज के दिनों से दोनों रूममेट भी हुआ करते थे. स्ट्रगलिंग के दिनों में अनुभव सिन्हा और मनोज बाजपेयी ने काफी बुरे दिन साथ में जिये हैं. अनुभव सिन्हा ने बीते दिनों कपिल शर्मा के शो में कई मजेदार किस्सों का खुलासा किया था. अनुभव सिन्हा ने बताया था कि मनोज बाजपेयी जमीन पर बैठकर हमारे लिए रोटियां सेंका करता था. अनुभव बताते हैं, ‘हम कॉलेज के दिनों में भुखमरी के दिन साथ देखा करते थे. मैं और मनोज साथ में रहा करते थे. मनोज हमारा अन्नदाता था. मुझे आज भी वो सीन आंखों से भूलता जिसमें मनोज नीचे जमीन पर बैठकर रोटियां बेल रहा है और हम 3-4 दोस्त बैठकर रोटियां तोड़ रहे हैं.’

जन्मदिन पर मिल रही सितारों की बधाई
अनुभव सिन्हा के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है. साथ ही अनुभव सिन्हा के फैन्स ने भी उन्हें जन्मदिन के मौके पर विश किया है. अनुभव सिन्हा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं. साल 2001 में अनुभव सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत की थी. अनुभव ने तुम बिन नाम की पहली फिल्म बनाई थी.

इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद फिल्म दस, कैश और रॉवन जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था. इसके बाद अनुभव सिन्हा ने मुल्क और गुलाब गैंग जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. आर्टिकल-15, थप्पड़ और अनेक जैसी फिल्मों के जरिए अनुभव सिन्हा ने अपनी शानदार फिल्मोग्राफी का परिचय दिया है. अनुभव सिन्हा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयां मिल रही हैं. फैन्स ने भी इंस्टाग्राम पर उनकी फिल्मों को याद करते हुए हैप्पी बर्थडे विश किया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें