UP में सरकारी कर्मियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 16 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखनऊ. बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से है जहां योगी सरकार ने राज्य में कार्यरत कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल योगी सरकार ने पांचवें वेतनमान वाले कर्मियों का डीए 16 फीसदी बढ़ा दिया है. पहले जहां कर्मचारियों को 396 प्रतिशत डीए मिलता था वहीं अब यह 412 फीसदी मिलेगा.

महंगाई भत्ता का नया दर जनवरी 2023 से लागू किया गया है. इससे वेतनमान में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को 396 की जगह मूल वेतन का 412 फ़ीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा. महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह लाभ जनवरी 2023 से दिया जाएगा. सरकार के इस फैसले का लाभ यूपी सरकार में कार्यरत बड़ी संख्या में कर्मियों को मिलेगा.

Tags: DA hike, Lucknow news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें