डिजिटल पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा को मिला बृज रत्न विशिष्ट अवार्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. डेढ़ दशक से अधिक समय से देश की राजधानी में पत्रकारिता कर रहे अभिषेक मेहरोत्रा को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बृज रत्न विशिष्ट अवार्ड से नवाजा गया है. यूपी सरकार के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उन्हें ये अवार्ड देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की. इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा के अभिषेक पत्रकारिता के उभरते सितारे हैं, अवार्ड जिम्मेदारी के साथ नए आयाम रचने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

आगरा के मूल निवासी अभिषेक मेहरोत्रा ने शहर के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ली है. आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के के एम आई संस्थान से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री ली है. वे आगरा कॉलेज के पूर्व छात्र रहे चुके हैं. देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में डिजिटल डोमेन का नेतृत्व कर चुके अभिषेक मेहरोत्रा की गिनती देश के प्रमुख डिजिटल पत्रकारों में होती है. वर्तमान में वे प्रतिष्ठित मीडिया समूह बिजनेस वर्ल्ड में बतौर डिजिटल संपादक कार्यरत हैं. इस अवसर पर इनक्रेडिबल इंडिया के चेयरमैन पूरन डावर और संस्था की एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि पिछले एक दशक से हम अभिषेक की प्रगति के साक्षी है और आगरा को उन पर गर्व है.

Tags: Agra news, Delhi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें