योगा के क्षेत्र में इस बच्चे ने मचा रखी है धूम, बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, कम उम्र से ही शुरु कर दिया था अभ्यास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/ मुरादाबाद. देशभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग दिवस की धूम है.योग शारीरिक व्यायाम का एक प्राचीन अभ्यास है.योग अभ्यासों में शारीरिक व्यायाम जिन्हे‘आसन’ कहा जाता है. श्वास तकनीक और ध्यान शामिल हैं. योग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामान्य कल्याण और सामंजस्य को बढ़ाने का प्रयास करता है.

मुरादाबाद मैं भी एक बच्चा बचपन से ही योगा करता चला आ रहा है. इसके साथ ही यह बच्चा आगे चलकर योगा के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना चाहता है. बच्चे के मनोबल और हौसले को देखकर जिले की विभिन्न संगठनों द्वारा बच्चों को सम्मानित भी किया जा चुका है. पारस सैनी ने बताया कि मैंने 7 साल की उम्र से ही योगा करना शुरू कर दिया था.वर्तमान में मैं 12 साल का हो गया हूं.

पारस सैनी ने 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं. जिसमें 2 नेशनल वर्ल्ड 3 पदक जीते हैं. इसके साथ ही में आगे चलकर योगा के क्षेत्र में ही ओलंपिक खेलना चाहता हूं. इस कार्य को करने के लिए मेरा परिवार मेरे साथ है. मेरे परिवार का पूरा सहयोग मुझे रहता है. इसके अलावा उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मैं आने वाले भविष्य में लोगों से बस यही कहना चाहता हूं कि योग हमारे लिए बहुत जरूरी है. जितना हो सके उतना योगा करें और स्वस्थ रहें.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 21:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें