The players of Aligarh have been waiting for the swimming pool to be built for 42 years – News18 हिंदी


वसीम अहमद/अलीगढ़. अलीगढ़ में स्थित महारानी अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्विमिंग पूल ना होने के कारण अलीगढ़ के तैराकों और खिलाड़ियों परेशानी हो रही है. यहां के लोग 42 साल से स्विमिंग पूल बनने का इंतजार कर रहे हैं. अलीगढ़ से तैराक नहीं निकल पा रहे हैं, इसकी बड़ी वजह भी यहां स्टेडियम में स्विमिंग पूल मौजूद ना होना है.

साल 2018 में जिले के दौरे पर आए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने स्टेडियम में स्विमिंग पूल बनाने का आश्वासन तो दिया था. लेकिन आज तक यह महज सिर्फ आश्वासन ही रह गया. अलीगढ़ में महारानी अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम साल 1981 में बना था. तब से यहां कई खेलों के अभ्यास भी शुरू हो गए. लेकिन स्विंग पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका.

ट्रायल देने के लिए भी आगरा जाना पड़ता है
इस स्टेडियम में हॉकी, टेनिस, बास्केटबॉल कोर्ट, बॉक्सिंग, रिंग जिनमोज़ीयम, शूटर एंड से लेकर बैडमिंटन कोर्ट तक है. लेकिन नहीं है तो सिर्फ स्विमिंग पूल. स्टेडियम में करीब 25 मीटर स्विंग पुल बनाने के लिए नाप हो चुकी है, लेकिन जगह कम होने की वजह से पुल की योजना अधर में अटक गई है. अलीगढ़ जिले में बड़ी संख्या में ऐसे युवा और बच्चे हैं जो स्विमिंग सीखना चाहते हैं. लेकिन स्टेडियम में स्विमिंग पूल ना होने से उन्हें सीखने का मौका नहीं मिल पा रहा है.

यही एक बड़ी वजह भी मानी जाती है कि अलीगढ़ जिले से तेराक भी नहीं निकल पा रहे हैं. स्टेडियम में स्विमिंग पूल ना होने की वजह से अलीगढ़ से खिलाड़ियों को ट्रायल देने के लिए भी आगरा जाना पड़ता है.

5 हज़ार प्रति सत्र चुकाने पड़ते हैं रुपए
अलीगढ़ मे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में स्विमिंग पूल है. लेकिन विश्वविद्यालय में भी स्विमिंग पूल में शौकिया और खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए दरें अलग-अलग हैं. बाहरी खिलाड़ियों के लिए 5 हज़ार प्रति सत्र चुकाने का नियम है. तो विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए डेढ़ सौ रुपए और एएमयू कर्मचारियों के बच्चों के लिए 400 रूपए फीस है.

भूमि न होने के कारण स्टेडियम में स्विमिंग पूल नहीं बन सका
अलीगढ़ क्रीड़ा अधिकारी राममिलन ने बताया कि स्विंग पुल के लिए जो भूमि उपलब्ध होनी चाहिए वह स्टेडियम में उपलब्ध नहीं है और इसीलिए जो स्विमिंग पूल स्टेडियम में बनना चाहिए था. वह स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चौरंगी लाल इंटर कॉलेज में बन रहा है. इसी संबंध में अलीगढ़ जिला अधिकारी से भी कई बार बात हुई लेकिन पर्याप्त भूमि ना होने के कारण स्टेडियम में स्विमिंग पूल नहीं बन सका. पूरे प्रदेश में ऑल वेदर स्विमिंग पूल नहीं है, जब तक ऑल वेदर स्विमिंग पूल उपलब्ध नहीं होंगे खिलाड़ियों को अच्छा प्रोत्साहन नहीं मिल पाएगा.

Tags: Aligarh news, Local18, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More