रीवा की फिजा कर रहे थे प्रदूषित, 8 स्टोन क्रेशर को टास्क फोर्स ने किया सीज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशुतोष तिवारी/रीवा: रीवा में ऐसे सैकड़ों क्रेशर संचालित हो रहे हैं, जिनकी वजह से जिले में प्रदूषण नियंत्रण से बाहर हो रहा है. इनकी मॉनिटरिंग करने वाले विभाग भी लापरवाही करते हैं. यही वजह है कि क्रेशर संचालक मनमानी पर उतारू हैं. लेकिन इस बार रीवा में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले क्रेशर संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है.

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर हुई कार्रवाई में टास्क फोर्स ने 8 क्रेशर पर दबिश दी और मौके पर प्रदूषण रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए जाने पर सभी क्रेशर को सीज कर दिया है. इन क्रेशर की वजह से शहर की आबोहवा इतनी खराब हो गई है कि आसपास के लोगों की सेहत पर गहरा असर पड़ रहा है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में एक याचिका अधिवक्ता बीके माला व अतुल कुमार जैन ने दायर की थी, जिसके बाद 28 मई 2023 को न्यायालय ने सुनवाई करते हुए नोटिस जारी कर 24 जुलाई 2023 तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए थे.

नोटिस के बाद प्रशासन एक्टिव
इसी नोटिस के बाद रीवा जिले का खनिज विभाग, प्रदूषण और पुलिस विभाग एक्टिव हुआ. जिला कलेक्टर के निर्देश पर एक टीम बनाकर प्रदूषण फैलाने वाले स्टोन क्रेशर के खिलाफ कार्रवाई की गई. टास्क फोर्स ने कई स्टोन क्रेशर की जांच की तो मौके पर प्रदूषण रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए.

नियम विरुद्ध थे क्रेशर
नियमों के मुताबिक, स्टोन क्रेशर के चारों तरफ पौधरोपण और दीवार नहीं मिली. पानी से सिंचाई भी नहीं की जा रही थी, जिससे आसपास प्रदूषण फैल रहा था. इस लापरवाही पर संयुक्त टीम ने 8 क्रेशर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है. सभी को सीज कर दिया गया है. इनमें ओम श्री राधे राधे स्टोन क्रेशर, महादेव स्टोन क्रेशर खमरिया, प्रदीप पाण्डेय स्टोन क्रेशर, रुद्र स्टोन क्रेशर, पाण्डेय, स्टोन क्रेशर, जगदम्बा स्टोन क्रेशर, सुनील द्विवेदी स्टोन क्रेशर व मद्देपुर स्टोन क्रेशर शामिल हैं.

Tags: Local18, Mp news, Rewa News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें