Jhansi Police: महिला पुलिसकर्मियों को दिए गए तनाव से मुक्त रहने के टिप्स


शाश्वत सिंह/झांसी. झांसी में मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मानसिक तनाव से जूझ रही पुलिसकर्मियों को संतुलित जीवन जीने के बारे में सिखाया गया. कई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पुलिस महकमे में काम करने वाली महिलाएं अक्सर मानसिक तनाव में रहती हैं. परिवार और काम के बीच बैलेंस बनाने तथा दिनभर फील्ड में रहने से उन्हें तनाव होना स्वाभाविक हो जाता है.

मानसिक तनाव कम करने के लिए ही मिशन शक्ति की जिला संयोजक डॉ. नीति शास्त्री के सुझाव पर पुलिस लाइन में मेंटल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट ईशा फाउंडेशन डॉ. उर्वशी द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को यह सिखाया गया कि वह कैसे एक संतुलित जीवन बनाएं. परिवार और कार्यस्थल पर समय देने के साथ ही अपने आप के लिए भी समय निकालें. खुद को रिलैक्स करें. इसके लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम करें.

जो सीखा उसे जीवन में उतारेंगे
एक महिला पुलिसकर्मी हेमलता ने बताया कि अक्सर परिवार के लोगों और काम को समय देने के बाद खुद के लिए समय नहीं बचता है. इससे कई बार चिड़चिड़ाहट भी होती है. आज के इस सत्र के बाद हमने यह सीखा है कि कैसे खुद के लिए वक्त निकाले. जो आज ट्रेनिंग सिखाया गया है उसे हम जीवन में उतारने की पूरी कोशिश करेंगे. सीओ स्नेहा कुमारी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों के लिए मेंटल हेल्थ सेशन का आयोजन किया गया. यहां उन्हें कुछ जरूरी टिप्स दिए गए. आगे भी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 21:25 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More