‘आदिपुरुष’ विवाद के बीच मेकर्स ने बदला ये डायलॉग, इसी पर सबसे ज्यादा मचा था बवाल, जानिए क्या हुआ बदलाव


नई दिल्ली. सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज के बाद जमकर बवाल हुआ है. इसमें हनुमान जी के डायलॉग पर लोगों ने अपनी आपत्ति जाहिर की थी. ऑडियंस ने सिनेमाघर में अपना माथा पीट लिया जब हनुमान जी के मुंह से अजीब डायलॉग सुनने को मिले. हालांकि, विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने वादा किया था कि फिल्म के डायलॉग बदले जाएंगे. अब मेकर्स ने अपना वादा पूरा करते हुए हनुमान जी के डाययॉग को बदल दिया है.

ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म आदिपुरुष का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पहले हनुमान जी ‘कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का और जलेगी भी तेरी बाप की…’ बोलते हुए नजर आए थे. अब इस डायलॉग को बदल दिया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हनुमान जी कहते हैं, ‘कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंकी की, और जलेगी भी तेरी लंका ही.’

Tags: Adipurush, Bollywood, Entertainment news., Prabhas, Saif ali khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More