छत्तीसगढ़ में जल्द होगी मानसून की एंट्री, रायपुर सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना


रामकुमार नायक/महासमुंद. दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति मिल रही है. दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम राज्यों के अलावा मानसून पूर्वी सीमा तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात बिपरजॉय की वजह से रुके मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. छत्तीसगढ़ अभी भीषण गर्मी की चपेट में है. करीब आ रहे मानसून को छत्तीसगढ़ में इसी गर्मी की वजह से चाल मिलेगी और एक- दो दिन में प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, खासकर दक्षिण बस्तर में नमी बढ़ने लगेगी. इस नमी के कारण बस्तर में कहीं-कहीं आंधी के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.

मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि आज भर और तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा. कल यानी 22 जून से तापमान में गिरावट देखी जाएगी. प्रदेश में बारिश की भी संभावना है. बस्तर में बारिश हुई है. आज भी बस्तर संभाग में अच्छी बारिश होने की संभावना हैं. रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद के अलावा आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना है. जहां तक मानसून की बात है, मानसून 23 जून तक बस्तर होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है.

24 – 25 जून तक रायपुर में आ सकता है मानसून

रायपुर में 24 – 25 जून तक मानसून आ सकता है. आगे 3 से 5 दिनों तक बारिश होगी और तापमान में गिरावट होगी. रायपुर का अधिकतम तापमान 43. 5 दर्ज किया गया है, लेकिन कल 41.2 था. आज का तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच रहने वाला है.

Tags: Chhattisgarh news, Local18, Mahasamund News, Monsoon, Monsoon Update, Raipur news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More