बेटी ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी पिता की हत्या, बोली- गंदी नजर रखता था, इसलिए मार डाला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. तिल्दा नेवरा थाना अन्तर्गत ग्राम बिलाड़ी में एक बेटी ने अपने पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने बताया कि मृतक हुबलाल का पुत्र अल्बर्ट भारती ने थाने में आकर बताया कि उसके पिता खून से लथपथ अपने कमरे के बिस्तर पर पड़े हुए हैं. उनके शरीर में कई जगह गम्भीर चोट के निशान हैं. सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने परिजनों से एक-एक करके पूछताछ की तो मृतक की तीसरी बेटी कल्पना भारती घबराने लगी. तभी महिला पुलिस ने मृतक की बेटी को हिरासत में लिया. थाना में पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे बुरी नजर से देखते और छूते थे. उसी बात को लेकर पिता से विवाद हो गया और उसने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

थाना प्रभारी सुदर्शन सिंह ध्रुव ने बताया कि मृतक के 9 बेटियां और एक बेटा है. मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है. बहरहाल तिल्दा-नेवरा पुलिस हत्या के मामले में अपराध धारा 302 IPC पंजीबद्ध करके प्रयुक्त डंडे को बरामद कर आरोपी युवती कल्पना भारती को गिरफ्तार कर जांच जारी है.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 18:59 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें