Viral Video: बर्फ के मजे ले रहे थे लोग, अचानक आसमान से आया पैराग्लाइडर, सीधे चेहरे पर कर गया लैंड!


कुछ दिनों पहले एक पैराग्लाइडिंग का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स हवा में था और डरते-डरते बोल रहा था कि उसे नीचे लैंड करना है. वीडियो काफी फनी था और लोगों को बहुत पसंद भी आया पर पैराग्लाइडिंग (Paragliding accident video) करना इतना फनी भी नहीं होता. जब लैंड करने की बारी आती है, तो काफी खतरे होते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पैराग्लाइडर आसमान से नीचे लैंड करता है पर शायद उसका बैलेंस नहीं बन पाता और वो सीधे जाकर लोगों के ऊपर ही गिर जाता है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @annu.yaariwala पर हाल ही में एक वीडियो वायरल (Manali Paragliding Accident Viral Video) हो रहा है जो बेहद हैरान करने वाला है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मनाली का है. वीडियो में पैराग्लाइडिंग करते वक्त ऐसा हादसा हो जाता है जिसे देखने के बाद आपको या तो पैराग्लाइडिंग करने से डर लगेगा, या फिर उस जगह जाने से डर लगेगा जहां पैरा ग्लाइडिंग होती है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Viral video, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More