शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करें आवेदन 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष पाठक/ अलवर. राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को परखने व तराशने के विजन को लेकर शुरू हुए राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों की तिथि में एक बार फिर बदलाव किया गया. पहले यह 23 जून से शुरू होने वाले थे. लेकिन अब इसकी शुरुआत 10 जुलाई से होगी. इच्छुक खिलाड़ी इसमें अब 23 जून तक अपना आवेदन कर सकते है. ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. पहले यह खेल जनवरी के आखरी सप्ताह में शुरू होने वाले थे, लेकिन उन्हें स्थगित किया गया. खेल विभाग की ओर से एक बार फिर से ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों की तारीख को आगे बढ़ाया गया है. जो कि अब 10 जुलाई से शुरू होंगे.
कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाले ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों का पंजीयन अब 23 जून तक कराया जा सकेगा. तारीख बढ़ने से और अधिक खिलाड़ी पंजीयन करा सकेंगे.ओलंपिक खेलों में टेनिस ,खो खो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, फुटबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल व वॉलीबॉल के खेल खेले जाएंगे. प्रतिभागी इसमें अपनी जोर आजमाइश करेंगे.

ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों में ग्रामीण परिवेश खिलाड़ियों के रुझान ज्यादा दिखाई दे रहा है. ओलंपिक के लिए होने वाले पंजीयन में ग्रामीण परिवेश से महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शहरी खिलाड़ियों से ज्यादा पंजीयन कराया. अभी तक की जानकारी के अनुसार ग्रामीण ओलंपिक के लिए 1 लाख 1 हजार 334 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया. एक बार फिर पंजीयन की तारीख आगे बढ़ने से और खिलाड़ी इसमें पंजीयन करा सकेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 18:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें