
रूपांशु चौधरी/हजारीबाग. मृत्यु शाश्वत है हम सबकों एक दिन इस दुनिया को छोड़कर जाना है. लेकिन एक माध्यम ऐसा भी है जिसके द्वारा आप मरने के बाद भी जीवत रह सकते हैं, वो है अंगदान… जिसमें आप किसी जरूरतमंद को अपने शारीर का अंग दान कर सकते हैं. आपके निधन के बाद अमुख अंग उसे दे दिया जाएगा. वह अंग उसके शरीर में जीवित रहेगा. आज अंतररास्ट्रीय योग दिवस पर मिलिए हजारीबाग की एक ऐसी योग शिक्षिका से जिन्होंने अपना शरीर दान कर दिया है. साथ ही दूसरों को इसके लिए प्रेरित करती हैं.
योग शिक्षिका वर्षा डे हजारीबाग सदर अस्पताल, खीरगांव अस्पताल और मंडई कला में लोगों को योग सिखाती हैं. इसके अलावा भी जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को योग की ट्रेनिंग देते हैं. उन्होंने दो साल पहले 2021 में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को अपने शरीर के सारे दान कर दिए हैं. वर्षा बताती हैं कई सालों से अपने फ़ूड एलर्जी को लेकर परेशान थीं. तमाम तरह की दवाईयां के तद्पश्चात वर्षा का ध्यान और रुझान योग के तरफ मुड़ा. यह 22 साल पुरानी है. उस समय से मैं नियमित योग कर रही हूं. आग रोग व दर्द मेरे अगल-बगल भी नहीं फटकता है.
शरीर के अंग से किसी की उम्र बढ़ा सकती है
वर्षा कहती है इस शारीर को एक दिन मिट्टी में मिल जाना है. मेरे मरने के बाद ये अगर किसी के काम आ जाएं तो इससे बढ़कर अच्छी बात और क्या हो सकती है. इससे बढ़कर दूसरी सेवा भी नहीं है. आपके शरीर के अंग से किसी की उम्र बढ़ सकती है. उसकी जिंदगी खुबसूरत हो सकती है.वर्षा कहती है कि समाज उन्हें अलग नजर से देखता है. कुछ लोग इस चीज़ की सराहना करते है तो कुछ लोग भौचका होकर पूछते है इसकी क्या जरुर थी? यहां तक घर में पति ने यही कहा लेकिन बेटे और 80 वर्षीय मां ने इस बात की सराहना की. वर्षा कहती है की भारत में अंगदान करने वालो की संख्या काफी कम है. आंकड़े के अनुसार 10 लाख में 0.16 लोग ही अपना अंगदान करते हैं. आपके अंगदान से कम से कम 7 से 10 लोगो को नया जीवन मिलेगा.
कैसे कर सकते है अंगदान ?
भारत में अंगदान करने के लिए कई नियम कानून बनाया जाता है. अगर कोई अपना कोई एक अंग या पूरा शारीर दान करना चाहता है तो उसे प्लेज फॉर्म भरना होता है इसके बाद ही आप अंगदान कर सकते है, www.organindia.org पर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है रजिस्ट्रेशन के पश्चात सरकार के द्वारा आपको एक डोनर कार्ड भेजा जाता है जिसमे एक यूनिक नंबर होता है ये नम्बर सभी ओरागा सेंटर में रजिस्टर होता है .
.
Tags: Hazaribagh news, Jharkhand New, Local18
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 17:51 IST






