यूपी का सबसे सस्ता मोबाइल मार्केट! यहां आईफोन से लेकर एंड्राइड पर मिलेगी भारी छूट


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. नवाबों के शहर लखनऊ में एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको सभी कंपनियों के मोबाइल फोन कम कीमतों पर मिलेंगे. इसके अलावा यहां पर आप अपने मोबाइल की रिपेयरिंग भी करा सकते हैं. यही नहीं, मोबाइल कवर से लेकर के सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एक ही छत के नीचे मिल जाएंगे. इस जगह का नाम है श्रीराम टावर, जो लखनऊ में काफी मशहूर है. यहां मोबाइल खरीदे और बेचे जाते हैं.

इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर अगर आप अपने फोन को रिपेयर करवाते हैं तो उसमें आपको ब्रांडेड सामान ही लगा कर दिए जाएंगे. कोई भी सामान लोकल इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. इसी वजह से जिनकी मोबाइल का स्क्रीन टूट जाती है या मोबाइल खराब हो जाता है वे लोग यहीं से अपने फोन को रिपेयर करवाते हैं. यहां पर आपको ट्राइपॉड भी मिल जाएंगे.

धनतेरस पर होती है ज्यादा भीड़
यहां पर मोबाइल खरीदने के लिए धनतेरस पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जाती है, क्योंकि यहां पर आईफोन से लेकर एंड्रॉयड और मोबाइल कवर के साथ ही रिपेयरिंग तक एक ही जगह पर हो जाती है. यहां पर काम करने वाले नकुल श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल से जुड़ा हुआ हर एक सामान यहां पर मिलता है. यही वजह है कि लोग इस एक जगह पर आते हैं, मोबाइल खरीदने के साथ ही उसके कवर को भी लगवा लेते हैं. स्क्रीन गार्ड भी मिल जाता है और उन्हें हेड फोन लेना हो या फिर मोबाइल का चार्जर सब कुछ कम कीमतों पर मिल जाता है.

लखनऊ की पहचान है यह टावर
मोबाइल दुकान के मालिक अभय सिंह ने बताया कि यह एक ऐसी जगह है जो पूरे उत्तर प्रदेश में मशहूर है. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर लोग अलग-अलग जिलों से यहीं पर आकर मोबाइल खरीदते हैं या अपने मोबाइल को रिपेयर करवाते हैं. लखनऊ के नाका हिंडोला बाजार से भी ज्यादा मशहूर यह बाजार है.

यह है पता
अगर आप भी इस बाजार से जाकर अपने लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या फिर मोबाइल से जुड़ा हुआ कोई भी सामान खरीदना चाहते हैं तो आपको हजरतगंज चौराहे से सिकंदर बाग चौराहे की ओर बढ़ते वक्त दाहिने हाथ पर यह टॉवर नजर आ जाएगा.

Tags: Local18, Lucknow news, Mobile shop, Up news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More