
नई दिल्ली. कोलकाता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले नामांकन के दौरान हुई हिंसा के मामलों में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं. बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भानगड़ में नामांकन की प्रक्रिया के दौरान बम तक फेंके गए जिससे कई लोग घायल हो गए थे. यहां केवल एक दिन नहीं बल्कि लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आई थी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी इसे बीजेपी की साजिश करार दे चुकी हैं. वहीं, बीजेपी का कहना है कि राज्य की सत्ता संभाले बैठी टीएमसी के ईशारे पर यह हिंसक घटनाएं हो रही हैं. बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं.
.
Tags: Bengal news, West Bengal Election, West Bengal Violence
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 17:06 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 25






