Share Market Today: ऑल टाइम हाई बनाने कामयाब रहा सेंसेक्स, निफ्टी की हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग


नई दिल्ली. सेंसेक्स ने 21 जून को शेयर बाजार खुलते ही ऊंचाई के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया. विश्व योग दिवस (21 जून) के मौके पर सेंसेक्स ने यह उपलब्धि हासिल की. सेंसेक्स ने 137 कारोबारी सत्रों में यह उपलब्धि हासिल की है. बुधवार को बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स 260 अंक यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 63,588 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले सेंसेक्स 1 दिसंबर, 2022 को 63,583 पर पहुंचा था. वहीं, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है.

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 195.45 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 63,523.15 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 40.15अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18856.85 के स्तर पर बंद हुआ.

टॉप गेनर और लूजर
बुधवार के कारोबार में Power Grid Corporation, ONGC, HDFC Bank, Adani Ports और HDFC निफ्टी के टॉप गेनर रहे. वहीं JSW Steel, Hindalco Industries, M&M, Divis Laboratories और ITC निफ्टी के टॉप लूजर रहे.

ये भी पढ़ें- SEBI ने इस ब्रोकरेज फर्म पर लिए बड़ा एक्शन, नहीं जोड़ सकेगी नए ग्राहक, 2 साल के लिए लगाई रोक

मंगलवार को हरे निशान के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 159.40 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 63,327.70 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 61.25 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 18816.70 के स्तर पर बंद हुआ.

Tags: BSE, Nifty, NSE, Sensex, Share market

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More