हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर जीत रहा दिल, टिकट काटने के साथ कमा रहा ‘पुण्य’ 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मनोज राठी/चंडीगढ़: कहते हैं कि प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम होता है. ऐसा ही कुछ हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर सुखबीर चोटीवाला कर रहे हैं. अपना काम करने के साथ-साथ सुखबीर लोगों की सेवा भी कर रहे हैं. भीषण गर्मी में जब वह यात्रियों को बस में पानी पिलाते हैं, तो लोगों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है.

टिकट काटते ही शुरू हो जाते हैं पानी पिलाना
हरियाणा रोडवेज बस के कंडक्टर सुखबीर चोटीवाला रोजाना चंडीगढ़ से सोनीपत और फिर वापस चंडीगढ़ से सोनीपत का सफर तय करते हैं. इस दौरान बस में चढ़ने वाले यात्रियों को वह पानी पिलाते हैं. गर्मी में पानी पिलाकर लोगों की दुआ ले रहे हैं. यात्री भी जब उनसे मिलते हैं, तो बेहद खुश हो जाते हैं और खुशी-खुशी गर्मी में पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं.

साल 2017 में की थी शुरुआत
कंडक्टर सुखबीर ने अपने खुद के पैसों से पानी के कैंपर और गिलास लिए. वह रोज पूरे सफर के दौरान सवारियों को पानी पिलाते हैं. साल 2017 में सुखबीर ने इस नेक काम की शुरुआत की थी. वह बिलकुल फ्री में ये सेवा दे रहे हैं. उनका कहना है कि लोगों की सेवा करना काफी अच्छा लगता है. बताया कि अब तो इस रूट के ज्यादातर यात्री उनको पहचान गए हैं और कइयों से मित्रता भी है.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 14:18 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें