दिल्‍ली के 5 स्‍टार होटल को लगाया 58 लाख का चूना, 2 साल फ्री में ठहरा रहा शख्‍स, कैसे किया इतना बड़ा फर्जीवाड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

होटल ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई.
एफआईआर में अंकुश गुप्ता व प्रेम प्रकाश नामजद.
अंकुश गुप्ता इस मामले में मुख्य आरोपी है.

नई दिल्ली. एक 5 स्टार होटल में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है. गेस्ट के रूप में होटल में आए अकुंश दत्ता नामक शख्स ने होटल को 58 लाख रुपये का चूना लगाया है. उसने होटल का बिल चुकाए बिना ही वहां से चेकआउट कर लिया. यह मामला अनोखा इसलिए हो जाता है कि यह बिल कोई 2-3 दिन में नहीं बनाया गया है. अंकुश इस होटल में करीब 2 साल से रह रहा था और इस दौरान उसने मुफ्त में होटल की सारी सुविधाएं ली.

यह मामला दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बने एयरोसिटी के होटल रोजेट हाउस का है. होटल ने इस संबंध पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में अंकुश दत्ता के साथ होटल के ही कर्मचारी प्रेम प्रकाश का भी नाम है. प्रेम प्रकाश होटल के फ्रंट ऑफिस विभाग के प्रमुख हैं. इसके अलावा होटल ने अपने कुछ अज्ञात कर्मचारियों पर भी इसी मिलीभगत में शामिल होने का संदेह जताया है.

ये भी पढ़ें- ‘महाराजा’ ने दिया 470 जहाजों का ऑर्डर, पानी की तरह बहेगा पैसा, इसी साल से डिलीवरी होगी शुरू

603 दिन का था स्टे
अंकुश गुप्ता होटल में 603 दिन ठहरा था. होटल के प्रबंधन का कहना है कि प्रेम प्रकाश ने संभवत: होटल के इंटरनल सॉफ्टवेयर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की है. यह सिस्टम यह ट्रैक करता है कि गेस्ट कितने दिन से होटल में ठहरा है और वह कितना भुगतान कर चुका है. प्रबंधन का आरोप है कि प्रेम प्रकाश ने होटल के पहले से तय मानदंडों को दरकिनार करते हुए दत्ता को वहां इतने लंबे समय तक रहने की अनुमति दी. उन पर इसकी एवज में कैश लेने का आरोप भी लगाया गया है.

2019 में किया चेक इन
होटल ने बताया कि अंकुश दत्ता ने 30 मई, 2019 को होटल में चेक इन किया और एक रात केवल लिए कमरा बुक किया. वह अगले दिन यानी 30 मई को चेकआउट करने की बजाय, 22 जनवरी, 2021 तक यहां ठहरे रहे. होटल के मानदंड कहते हैं कि अगर किसी गेस्ट का बकाया 72 घंटे से अधिक हो जाता है, तो इसे सीईओ और वित्तीय नियंत्रक के ध्यान में लाया जाना चाहिए, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया है.

Tags: Business news, Business news in hindi, Five Star Hotel, Fraud, Hotel

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें