विधानसभा चुनाव 2023: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का दावा- चुनाव में मध्य छत्तीसगढ़ की सीटें निर्णायक

हाइलाइट्स

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा
टी एस सिंहदेव ने मध्य छत्तीसगढ़ सीटों को बयाता निर्णायक
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हो सकती निर्णायक साबित
पिछले चुनाव की परफॉर्मेंस को दोहराने की कही बात
जनता के बीच जाकर गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां

रायपुर. छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बड़ा दावा किया है. टी एस सिंहदेव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीटें निर्णायक होगी. साथ ही उन्होंने कांग्रेस के कार्याकाल में कार्यों को लेकर कहा कि जनता के बीच में कांग्रेस सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर जाएगी.

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बताया कि चुनाव को लेकर हर स्तर पर तैयारियां चल रही है. पार्टी की कोर कमेटी बैठके पहले भी हुई अब फिर से कल और परसो के दिन बैठक होगी. राज्य में सभी पांचों संभागों की बैठकें भी हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने के लिए तीन से चार विधानसभाओं की सेक्टर–जोन की बैठके चल रही है. इसके बाद विधानसभा स्तर पर बूथ लेवल की बैठकें होगी.

बीजेपी पर किया पलटवार

टी एस सिंहदेव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य नहीं हुए यह उनके कहने की बात है. कोई सुनेगा तो सिर्फ हंसेगा. हां कुछ कमियां रह जाती है अभी भी काम करने के लिए बहुत कुछ बाकी है. उन्होंने दावा कि कांग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में काफी काम किया है.

मध्य छत्तीसगढ़ की सीटों को बताया अहम

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बताया कि इस बार चुनाव में कांग्रेस की बढ़त कितनी यह मध्य छत्तीसगढ़ की सीटें तय करेंगी. बस्तर की 12 व सरगुजा की 14 सीटों के साथ मैदानी क्षेत्र से 20 सीटें रायपुर और 24 सीटें बिलासपुर संभाग से निर्णायक होगी. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की परफॉर्मेंस को दोहराना बड़ा लक्ष्य है. कांग्रेस इसे पाने की कोशिश करेगी, लेकिन मतदाता ही तय करेगा गाड़ी कहां पर रुकेगी.

दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकार

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोबारा सरकार बन रही है. काम भी राज्य में बहुत हुआ है, जिसे लोगों ने देखा भी हैं. उन्होंने बताया कि जनता के बीच में कांग्रेस सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर जाएगी और भाजपा सरकार की नाकामियों की बूते चुनाव मैदान में नहीं कूदेंगे.

Tags: Chhattisgarh Congress, Chhattisgarh news, Raipur news, TS Singhdeo

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More