
नई दिल्ली. ‘जुबली हीरो’ राजेंद्र कुमार 1960 और 70 के शानदार अभिनेताओं में एक थे. 20 जुलाई 1929 को सियालकोट में जन्में राजेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1949 में फिल्म ‘पतंगा’ से की थी. इसके बाद उन्हें दिलीप कुमार और नरगिस के साथ साल 1950 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोगन’ में देखा गया. इस फिल्म में वह एक छोटे से रोल में नजर आए लेकिन उनका रोल इतना दमदार था कि उनकी एक्टिंग देख प्रोड्यूसर देवेंद्र गोयल उन्हें 1955 में फिल्म ‘वचन’ में साइन कर लिया. यह फिल्म राजेंद्र के लिए बेहद लकी साबित हुई और रातों रात बॉलीवुड के ‘जुबली हीरो’ बन गए. ‘वचन’ राजेंद्र कुमार की पहली फिल्म थी, जो उस समय बॉक्स ऑफिस पर लगातार 25 हफ्तों तक चली थी और इस तरह यह फिल्म सिल्वर जुबली बन गई.
एक ही फिल्म से राजेंद्र की शोहरत की बुलंदियों तक पहुंच गई. वह बॉलीवुड के चेहते और डिमांडिंग हीरो बन गए. आपको बता दें कि नरगिस के साथ राजेंद्र ने कई हिट फिल्में दी हैं. मदर इंडिया, घर संसार जैसी फिल्म इस लिस्ट में शामिल है. आज जिस किस्से जिक्र यहां करने जा रहे हैं वह फिल्म ‘दिल एक मंदिर’ से जुड़ा हुआ है. यह फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को निर्देशक सीवी श्रीधर ने डायरेक्ट की थी.
राजकुमार -सुनील दत्त के लिए हुई लड़ाई
कहा जाता है कि इस फिल्म को पहले डायरेक्टर ने नरगिस के साथ राजेंद्र कुमार को कास्ट किया था. फिल्म के स्क्रिप्ट के अनुसार, डायरेक्टर को एक और लीड एक्टर की जरूरत थी. ऐसे में उन दिनों के सुपरहिट एक्टर राजेंद्र कुमार ने राज कुमार के लिए डायरेक्टर से सिफ़ारिश की थी. हालांकि जब इस फ़िल्म के बारे में नरगिस को जानकारी हुई थी तो उन्होंने राज कुमार की जगह सुनील दत्त को कास्ट करने की सिफारिश कर डाली. बता दें कि सीवी श्रीधर औऱ नरगिस काफ़ी अच्छे दोस्त थे और ऐसे में उन्होंने इसके लिए दोस्ती का हवाला दिया. हालांकि जब ये बात राजेंद्र के कानों तक पहुंची तो वह सीवी श्रीधर औऱ नरगिस पर नाराज हो गए. उन्होंने दोनों को चेतावनी तक दे डाली की अगर वे राजकुमार फिल्म नहीं करेंगे तो वह भी फिल्म में काम नहीं करेंगे.
फिल्म से बाहर हुईं नरगिस
मीडिया रिपोट्स की मानें तो जब राजेंद्र की जिद्द के बारे में जब नगरिस मालूम चला तो वह हैरान रह गईं. इसके बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई. राजेंद्र कुमार ने न नरगिस को ख़ूब बातें भी सुनाई थी. बाद नरगिस खुद ही इस फिल्म से हट गईं. बाद में वह फिल्म मीना कुमारी ने किया. बता दें कि इस कंट्रोवर्सी के बाद नरगिस ने राजेंद्र संग कभी काम नहीं किया लेकिन संयोग ऐसा बना की दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार हो गए. ऐसा संयोग नरगिस की बेटी नम्रता दत्त और राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव की वजह से बना.
सुनील दत्त संग था खास लगाव
बता दें कि भले ही नरगिस और राजेंद्र कुमार के रिश्ते में दरार आ गई थी लेकिन सुनील दत्त संग राजेंद्र कुमार काफी लगाव था. दोनों एक दूसरे की काफी रिस्पेक्ट करते थे. फिल्मों के साथ ही साथ दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते जुलते रहते थे. यही वजह रही है कि जब बेटी का रिश्ता सुनील दत्त जब राजेंद्र के घर गए तो वह मना नहीं कर पाए.
.
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 14:00 IST






