
पानीपत. आज 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश में योग दिवस मनाया जा रहा है . इस बार का योग दिवस ऐतिहासिक होगा क्योंकि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे.जिसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी, दुनिया भर के राजदूत और प्रमुख व्यक्ति भाग लेंगे.
हरियाणा में भी बड़ी ही उत्साह के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है. हर जिले में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमे भारी तादाद में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों ने भी भाग लिया .इस दौरान दुनिया भर में योद के फायदों को लेकर बड़ा संदेश दिया गया. वहीं, प्रदेश में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल , डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कृषि मंत्री जेपी दलाल, बिजली मंत्री रणजीत सिंह समेत सभी मंत्री नेता योग करते हुए नजर आए.
सीएम मनोहर लाल ने पानीपत में किया योग
सीएम मनोहर लाल योग दिवस के मौके पर पानीपत पहुंचे, जहां भारी संख्या में लोग नजर आए. इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने योग के गुर बताए और साथ ही बताया कि हमें अपनी जिंदगी में योग करना चाहिए क्योंकि योग करने से इंसान रोगों से दूर रहता है हैं.
पंचकूला में डिप्टी सीएम ने किया योग
पंचकूला के सेक्टर 5 में योग शिविर का आयोजन किया गया.जहां डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान राज्य मंत्री संदीप सिंह भी पहुंचे. वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्कूली बच्चे,आईटीबीपी, पुलिस और आम नागरिक भी शामिल हुए.
जेपी नड्डा ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने देश वासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी और योग किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज न्यूयॉर्क के यूनाइटेड नेशंस के हेड क्वार्टर मेंप्रधानमंत्री योग दिवस मनाएंगे, जो भारत के लिए गर्व की बात है. इससे पूरी दुनिया को संदेश मिलेगा.
ब्रह्मसरोवर पर हुआ योग दिवस का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तम पुरा बाग में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और थानेसर के विधायक सुभाष सुधा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने योग किया और लोगों को योग के फायदे बताए.
एमएम कालेज के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन
फतेहाबाद के एमएम कालेज के प्रांगण में सैंकड़ों बच्चों ने योग किया, शहर के लोग भी इसमें शामिल हुए. बिजली एंव कारागार मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की और किया योग.
सोनीपत में धूमधाम से मना योग दिवस
सोनीपत में भी बड़ी ही धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अथिति के तौर पर कृषि मंत्री जेपी दलाल पहुंचे और उन्होंने योग किया.
.
Tags: Haryana news, International Day of Yoga, International Yoga Day, Local18, Panipat News
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 12:45 IST






