बागेश्वर बाबा जैसे चमत्कार दिखाते हैं नाथेश्वर धाम सरकार, सजता है दिव्य दरबार, जानें कौन हैं ओंकार महाराज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

नाथेश्वर धाम के ओंकार महाराज भी बागेश्वर धाम की तरह निकालते पर्ची
श्रद्धालुओं के मन की बात जान लेने है
सागर जिले में बना है नाथेश्वर धाम

भोपाल. घुंघराले बाल, चमकता चेहरा, गले में रुद्राक्ष की माला और ओज से भरी आवाज…, जी हां, हम बात कर बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरह ही दिव्य दरबार लगाने वाले ओंकार महाराज की. मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित नाथेश्वर धाम के ओंकार महाराज भी किसी परिचय या जान-पहचान के बिना लोगों के मन की बात जान लेते हैं. श्रद्धालु जैसे ही उनके सामने पहुंचते हैं, ओंकार महाराज उसकी समस्या का निदान पर्ची पर लिखकर दे देते हैं. बीते दिनों सागर के पहलवान बाबा मंदिर में ओंकार महाराज का दिव्य दरबार सजा. इस दौरान बाबा ओंकार महाराज ने जिस तरह एक के बाद एक कई श्रद्धालुओं के मन की बात जान लेने का कौशल दिखाया, वह हैरान कर देने वाला था.

आपको बता दें कि देशभर में इन दिनों बुंदेलखंड का इलाका बागेश्वर धाम सरकार की वजह से चर्चा में है. मप्र के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनके दिव्य दरबार की खबरें, आए दिन सुर्खियां बनती रहती हैं. इन्हीं की तर्ज पर अब सागर के नाथेश्वर धाम के पंडित ओंकार महाराज भी लोगों के मन की बात जानकर उनके नाम की पर्चियां निकालने से मशहूर हो रहे हैं. सागर जिले के वामन पथरिया मार्ग में स्थित नाथेश्वर धाम के महात्म्य के बारे में आसपास के लोग तो बताते ही हैं, सोशल मीडिया पर ओंकार महाराज के नाम से बने कई फेसबुक पेज और यूट्यूब के चैनलों से भी इसकी जानकारी मिल सकती है.

मंगलवार को सजता है दिव्य दरबार

सागर जिले में स्थित नाथेश्वर धाम में भी छतरपुर के बागेश्वर धाम की तरह ही नियमित दिव्य दरबार का आयोजन किया जाता है. सप्ताह के हर मंगलवार को ओंकार महाराज दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान करते हैं. इसके लिए सागर और उसके आसपास के अनेक स्थानों से बड़ी तादाद में भक्त व श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस दरबार में श्रद्धालुओं को उनके जीवन से जुड़ी समस्याओं का निदान मिलता है.

कैसे पहुंच सकते हैं नाथेश्वर धाम

ओंकार महाराज के नाथेश्वर धाम तक पहुंचना कठिन नहीं है. आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल या देश की राजधानी दिल्ली अथवा अन्य शहरों से आसानी से नाथेश्वर धाम तक पहुंच सकते हैं. सागर जिले के मालथोन तहसील में नाथेश्वर धाम सिद्धपीठ आश्रम है. तहसील के ही वामन पथरिया मार्ग में स्थित अपने सिद्धपीठ आश्रम में ओंकार महाराज दिव्य दरबार सजाते हैं. अगर आप दिल्ली से आना चाहते हैं तो आपको पहले झांसी-भोपाल रूट के बीना जंक्शन पर उतरना होगा. नाथेश्वर धाम पहुंचने के लिए यह सबसे निकटवर्ती स्टेशन है. यहां से आप बस या निजी वाहन से आश्रम तक पहुंच सकते हैं.

बस से नाथेश्वर धाम कैसे पहुंचें

अगर आप सागर, छतरपुर या नौगांव की तरफ से नाथेश्वर धाम आ रहे हैं, तो आपको पहले सागर आना होगा. वहां से राजवास से मात्र 3-4 किलोमीटर की दूरी पर नाथेश्वर धाम है. इसी तरह अगर आप ललितपुर की तरफ से आ रहे हैं, तो आपको नाथेश्वर धाम पहुंचने के लिए मालथोन तहसील आना होगा. वहां से बड़ोंदिया कला आकर आप सिद्धपीठ आश्रम तक पहुंच सकते हैं.

Tags: Bageshwar Dham, Bhopal news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें