UP News: मुझे नहीं पता था झांसी इतना मालदार जिला है… जेल से छूटने पर अब सिर्फ यहीं चोरी करेंगे… चोर के दावे से सकते में पुलिस अधिकारी


हाइलाइट्स

सरगना का कहना है कि उसे नहीं पता था कि झांसी इतना मालदार जिला है
सरगना ने कहा कि जेल से छूटने पर वह अब सिर्फ झांसी में ही चोरी करेगा

झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन चोरों को सोने-चांदी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया है. हालांकि गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह के सरगना ने पुलिस के सामने कुछ ऐसा दावा कर दिया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी सकते में आ गए. सरगना का कहना है कि उसे नहीं पता था कि झांसी इतना मालदार जिला है. अब जेल से छूटकर आऊंगा तो सिर्फ इसी जिले में चोरी करूंगा.

दरअसल, झांसी में 5 मई  को प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक घर में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य भी आश्चर्य में पड़ गए थे. चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के शातिर सदस्य ने कहा कि उसको नहीं मालूम था कि झांसी इतना मालदार जिला है. झांसी में चोरी की पहली ही वारदात में 17 लाख रुपए के जेवरात हाथ लग जाएंगे, अगर यह मालूम होता तो झांसी में ही चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते. यूपी के दूसरे जिलों में चोरी और लूट करने की नौबत ही नहीं आती. जेल से छूटने के बाद अब चोरी और लूट की वारदातों को सिर्फ झांसी में ही करेंगे. पुलिस की पूछताछ में शातिर बदमाश के इस ऐलान के बाद झांसी पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई. पुलिस अधिकारी सकते में आ गए.  ऐसे में गिरोह का खुलासा करने वाले झांसी पुलिस अफसर पुलिसिया कार्रवाई कुछ खास तरीके से करना चाहते है, जिसके बाद गिरोह का सरगना जेल से जल्दी जमानत पर रिहा न हो पाए.

बीते दिनों प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरपीएफ में तैनात एक दरोगा के घर रेकी करने के बाद शातिर चोरों ने 17 लाख रुपए की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. आरपीएफ के दरोगा के घर हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए प्रेम नगर थाना अध्यक्ष झांसी से लेकर उड़ीसा तक का सफर तय किया. इतना ही नहीं शातिर चोरों की तलाश में प्रेम नगर थाने की पुलिस ने मनाली तक चोरों का पीछा किया। पुलिस ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार करके उनके पास से चोरी की गई 17 लाख रुपए की सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए. इस गिरोह के सरगना पर यूपी के अलग-अलग जिलों में 24 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. इसके अलावा दो अन्य बदमाशों पर भी यूपी के कई जिलों में संगीन मुकदमे दर्ज है.

Tags: Jhansi news, UP latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More