
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. आदियोगी भगवान शिव के अद्भुत दरबार में योग दिवस की धूम देखने को मिली. बाबा विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ हजारों लोगों ने योग किया. इसमें वीआईपी के साथ आम लोग भी शामिल रहे. सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ धाम में योग प्रेमियों ने सूर्य नमस्कार से शुरुआत की. उसके बाद विभिन्न योगासन करतें नजर आए.
इस कार्यक्रम में योगी सरकार में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र समेत जिले के सभी आला अफसर शामिल है. इसके अलावा स्कूली बच्चों और बाबा विश्वनाथ धाम में आए भक्त भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. बाबा विश्वनाथ धाम के अलावा वाराणसी के 30 से अधिक घाटों पर भी योग दिवस पर विभिन्न आयोजन हुए. इसके अलावा सरकारी दफ्तर, शिक्षण संस्थान,पर्यटन स्थलों पर भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.
बताते चलें कि नाथों के नाथ बाबा विश्वनाथ धाम में आयोजित इस कार्यक्रम से पूरे देश में इस बात का संदेश गया कि हर किसी को योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए. योग के जरिए ही हम कई गंभीर बीमारियों से निजात पा सकतें है. वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि 15 से 21 जून तक वाराणसी में योग सप्ताह मनाया गया और अंतिम यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में लाखों लोगों ने योग किया.
.
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 11:02 IST






