
निशा राठौड़/उदयपुर. शिक्षा से लेकर रोजगार तक के क्षेत्रों में आजकल महिलाएं अपना लौहा मनवा रही है. कई क्षेत्रों में तो महिलाएं अब प्रतिनिधित्व भी कर रही है. ऐसा ही एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. लेकसिटी की बेटी तसनीम मेहजबीन ने जिसने ने 14 और 15 जून को पोलैंड में हुई ‘पर्सपेक्टिव वुमेन टेक समिट’ में भाग लिया. प्रदेश से वह एकमात्र लड़की हैं जो इस समिट का हिस्सा बनी. समिट में 85 देशों से करीब 8000 लोगों ने शिरकत की.
तसनीम जिस समिट का हिस्सा बनी उसके लिए ऑनलाइन एग्जाम की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. इस ऑनलाइन एग्जाम में आपकी प्रतिभा और कार्यशैली से जुड़े प्रश्नों के साथ ‘आपको इस समिट का हिस्सा क्यूं बनाया जाएँ’ आदि के बारे में पूछा जाता है और इस पर एक निबंध लिखकर भेजना होता है. जिसके आधार पर चयन किया जाता है. तसनीम प्रदेश से एकमात्र लड़की है जो इस समिट का हिस्सा बनी. तसनीम वर्तमान में दवा कंपनी नोर्वाटीज से जुड़ी हुई है. वह बोहरा समाज के हुसैनी मगर की निवासी है.
यूके में ‘वन यंग समिट’ में ले चुकी है भाग
तसनीम इससे पहले साल 2022 में सितंबर माह में यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर में हुई ‘वन यंग समिट’ में भाग लिया था. इस समिट में 201 देशों से 2000 से अधिक लोगों की भागीदारी रही थी. जिसमें राजनीति, उद्योग से जुड़ी बड़ी हस्तियां जैसे प्रिसं हेरी, मेगन मार्कल, इब्तिहाज मुहम्मद, हलीमा एडन आदि ने हिस्सा लेकर अपने जीवन के संघर्ष को साझा करते हुए मुसीबतों के बावजूद किस तरह जीवन में आगे बढ़ा जाएं इसकी प्रेरणा दी थी.
तसनीम खाली समय में बच्चों को शिक्षित करने का काम भी करती है. यह प्रेरणा उन्हें उनकी माता मेहजबीन मगर से मिली. देश के दिल्ली, हैदराबाद और बैंगलोर में अपनी नौकरी के दौरान वह वहां अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा से जोड़ती रही हैं.
.
Tags: Latest hindi news, Local18, Rajasthan news, Udaipur news, Women Achiever
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 11:51 IST






