
शशिकांत ओझा/पलामू. यूं तो बाजारों में अनेकों प्रकार के गिफ्ट मिलते है. शादी, विवाह या बर्थडे पार्टी में देने के लिए तोहफे को लेकर मन में सवाल चलने लगता है. कुछ ऐसे तोहफे देने की इच्छा होती है जो कि हमेशा याद बना रहे. लाइफ टाइम की यादों को बरकरार रखने के लिए फोटो फ्रेम बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. मार्केट में फोटो फ्रेम भी कई तरह के मिलते है. कुछ खास कलेक्शन हम आपको दिखाने जा रहे है. जो गिफ्ट देने में सहूलियत हो सकता है.
फोटो फ्रेम भी कई तरह के होते है. मेदिनीनगर शहर के छ: मुहान चौक निकट एम. करण फोटो लैब के ऑनर करुणा करण ने बताया कि उनके पास काफी नए और ट्रेंडिंग आइटम है. हॉट आइटम में कोलाज फोटो फ्रेम कई सारे फोटो को मिलाकर एक फोटो बनाया जाता है. इससे एक फ्रेम में 50 से अधिक फोटो लगाए जाते हैं. यह 200 रुपए से शुरू होता है. 4x6inch से लेकर 24x48inch तक अवेलेबल है.
गिफ्ट के तौर पर फोटो बुक हो सकता है बेस्ट ऑप्शन
यहां स्टोन प्रिंट यानी पत्थर पर फोटो प्रिंट करा सकते हैं. 200 रुपए से शीशे पर फोटो प्रिंट करा सकते हैं. साथ हीं फोटो फ्रेम भी अवेलेबल फोटो के साथ 200 रुपए से चालू है जो 10000 रुपए तक है. एलईडी फोटो फ्रेम में फोटो के साथ लाइट लगा हुआ रहता है. जिसका दर 800 रुपए से शुरू है. हमारे पास फोटो बुक भी मिलता है जो सबसे खास आइटम में से एक है. इसमें एक बुक की तरह होता है. जिसमे 100 से अधिक फोटो लगाए जाते है और ये मात्र 200 रुपए से शुरू होता है.
फोटो फ्रेम 200 रुपए से 10000 रुपए तक
हमारे दुकान का सबसे ज्यादा बिकने वाला चीज एक्रेलिक फोटो फ्रेम भी है जो 4&6 साइज से अवेलेबल है. 100 रुपए से चालू है एक्रेलिक में हम फोटो डाल कर देते हैं जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है. उसकी चमक और उसमें लीडर्स के अफेक्ट भी डाले जाते हैं. नेम प्लेट में फोटो भर कर देते हैं. हर एक साइज में देते है. इसका दाम 200 रुपए से शुरू होता है. सबसे खास आइटम में वॉल वॉच प्रोडक्ट है जिसमें घड़ी के साथ साथ हम कस्टमर का फोटो लगाकर देते हैं. जिसमें घड़ी के साथ कस्टमर अपना फोटो भी देख सकते हैं.
ऑनलाइन भी होता है सेलिंग
करण ने बताया की हम अपने बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन सेल भी करते हैं. हमारे यहां से देश के हर एक कोने से लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाते है. कोलार्ज फोटो से लेकर कॉफी मग, फोटो बुक इत्यादि ऑनलाइन सेलिंग भी होता है. हमारे पास तरह-तरह की सीनरी हम यहां खुद से मैन्युफैक्चरिंग करते हैं. जैसे सेवेन हॉर्सेज गांव की तस्वीरें भगवान की तस्वीरें हर एक साइज में अवेलेबल है. इसकी शुरुआत 100 रुपए से होती है जो सबसे ज्यादा होटलों में बिकता है, सजाने के लिए . सरकारी भवनों में भी जाता है. सजनी के लिए यहां से लोग होलसेल रेट में श्रृंगार स्टोर वाले लोग ले जाते हैं.
.
Tags: Jharkhand news, Local18, Palamu news
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 11:47 IST






