कपल्स को रोमांस करना सिखाती है ये महिला, दूसरों के प्राइवेट पलों को देखती है लाइव! करती है मोटी कमाई

पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका जैसे रिश्तों में प्यार एक महत्वपूर्ण पहलु है. उसके बिना जीवन अधूरा लगने लगता है. कई बार जब कपल्स के बीच ये नजदीकियां खत्म होने लगती हैं, तब वो डॉक्टर्स या ऐसे एक्सपर्ट्स से सलाह लेते हैं, जो उनके रिश्तों में पुराना प्यार पैदा करने का काम करते हैं. अमेरिका की रहने वाली एक महिला भी इसी तरह की एक्सपर्ट है जो कपल्स को रोमांस (Woman help couple in romance) के हुनर सिखाती है जिससे उनकी जिंदगी फिर से रंगीन हो जाए. पर इस काम को करने के लिए वो इतने रुपये लेती है, कि आप सोच भी नहीं सकते.

अमेरिका के नैशविले (Nashville, USA) की रहने वाली हैना निकोल (Hannah Nicole) एक ओन्लीफैंस (Onlyfans) पर कंटेंट क्रिएटर हैं पर वो अश्लील कंटेंट बनाने से ज्यादा, अन्य कपल्स की मदद करने के लिए जानी जाती हैं. हैना खुद को मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के साथ-साथ रिलेशनशिप एक्सपर्ट (Relationship expert) भी बताती हैं. उनके क्लाइंट्स या सब्सक्राइबर्स, उनकी मदद से अपने रिश्तों को सुधारने का काम करते हैं. महिला ने बताया कि इस तरह उन्होंने कई शादियां टूटने से बचाई हैं.

relationship expert teach romance 1

हैना अक्सर कपल्स को रोमांस करते हुए लाइव देखती हैं और फिर प्यार करने के बेहतर तरीके बताती हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

लोगों को रोमांस करने में मदद करती हैं हैना
हैना कहती हैं कि अक्सर उनके पास पुरुष ये समस्या लेकर आते हैं कि उनकी पत्नी या प्रेमिका अब रोमांस नहीं करना चाहतीं, या फिर वो इतने समय से रिलेशनशिप में हैं कि रिश्ते में प्यार खत्म होता जा रहा है. कई मर्द उनसे सामने से ये सब बातें करने में झिझकते हैं, इसलिए हैना उनसे ऑनलाइन बातें करती हैं. उन्होंने बताया कि कई बार तो मर्द उन्हें सिर्फ उनके और उनकी पार्टनर के प्राइवेट मोमेंट्स को लाइव देखने के लिए पैसे देते हैं. वो चाहते हैं कि हैना उन लोगों को देखते हुए, रोमांस करने का सही तरीका बताए. हैना ने बताया कि ऐसा करने से पुरुषों के अंदर उत्तेजना भी पैदा होती है.

हर महीने करती हैं लाखों की कमाई
साल 2018 में उन्होंने ओन्लीफैंस पर अकाउंट शुरू किया था, जहां वो अपने सब्सक्राइबर्स की समस्या को सुनती हैं. उन्होंने बताया कि पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी अक्सर अपनी समस्याएं उन्हें मैसेज के जरिए बताती हैं. डेली स्टार न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए हैना ने अपनी आमदनी के बारे में भी बताया. उन्होंने स्पष्ट आंकड़ों का खुलासा तो नहीं किया, पर उन्होंने ये बताया कि वो हर महीने 6 फिगर में कमाती हैं, यानी हर महीने उनकी कमाई 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More