क्रूज ड्रग्स केस: अब शाहरुख खान और आर्यन के बयान दर्ज कर सकती है CBI, समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. मुंबई. जहाज कॉर्डेलिया से मादक पदार्थ की जब्ती मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोन के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े द्वारा रिश्वत मांगने के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के बयान दर्ज कर सकती है.

सीबीआई के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘हम जल्द ही आर्यन खान का बयान दर्ज करेंगे, जिन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही शाहरुख खान के बयान भी दर्ज किए जाएंगे,  जिनसे वानखेड़े के इशारे पर आरोपी किरण गोसावी और सैनविल डिसूजा ने 25 करोड़ रुपये की मांग की थी. साजिश की तह तक जाने के लिए उनके बयान दर्ज करना जरूरी है.’

सीबीआई ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को कॉर्डेलिया क्रूज ‘मादक पदार्थ’ मामले में नहीं फंसाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता से कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया था.

वानखेड़े के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश और जबरन वसूली की धमकी के साथ ही भ्रष्टाचार-निरोधक अधिनियम के तहत रिश्वत से संबंधित प्रावधानों के लिए मामला दर्ज किया गया है. सीबीआई ने वानखेड़े से इस मामले में दो से तीन बार पहले ही पूछताछ कर चुकी है.

Tags: Aryan Khan, CBI, Sameer Wankhede, Shah rukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें